{"_id":"66901d5884318a142e06ec29","slug":"importance-of-forests-and-nss-shown-through-environmental-song-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110676-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पर्यावरण गीत से वनों व एनएसएस के महत्व को दर्शाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पर्यावरण गीत से वनों व एनएसएस के महत्व को दर्शाया
Thu, 11 Jul 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतनाली में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हरियाणा राज्य एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दिनेश कुमार ने शिरकत कर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस एक योजना न होकर एक व्यक्तित्व विकास की यात्रा है। इससे स्वयंसेवकों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह ने पर्यावरण गीत के माध्यम से वनों व एनएसएस के महत्व को दर्शाया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भगवान ने इकाई की उपलब्धियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। जिला कोऑर्डिनेटर चरण सिंह ने जिले में चलाई जा रही एनएसएस इकाइयों की कार्य प्रणाली व कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। गुरप्रीत ने योजना के तहत दी जाने वाली विभिन्न वित्तीय सुविधाओं व विशेष कैंपों के आयोजन के विषय में बताया। महाविद्यालय प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इंचार्ज धर्म सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि ने जिले में चल रही सभी इकाइयों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सुधीर कुमार लांबा, जरनैल सिंह, कमला देवी, अजीत, आशीष, रेखा ,अनिल, हरिओम, संजय डॉ. सुनीता, मनीषा, प्रीति सपना, एसके मलिक तथा सुरेहती स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।