फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal occupation removed from Panchayat land in Akbarpur Ramu

Mahendragarh-Narnaul News: अकबरपुर रामू में पंचायत की भूमि से हटवाया अवैध कब्जा

Mon, 27 Oct 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 27 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation removed from Panchayat land in Akbarpur Ramu
फोटो 16अकबरपुर रामू में पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा हटवाता प्रशासन।स्रोत ग्रामीण
सिहमा। खंड के ग्राम पंचायत अकबरपुर रामू में पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन की टीम ने पुलिसबल की मौजूदगी में हटवा दिया। यह कार्रवाई रविवार को की गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सचिन, ग्राम सचिव रामनिवास, विपिन पटवारी, कार्यवाहक एसीपीओ नरेश कुमार, सहायक एसीपीओ अनुराग पूनिया के अलावा गांव की सरपंच सुनीता कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

रास्ता नंबर 117/1 जिस पर प्रशासन की ओर से वर्ष 2023 में कब्जा हटाया गया था। अब रास्ते पर दो व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर लिया था। गांव के संदीप ने इन अवैध कब्जों की शिकायत लगाई हुई थी। इसके बारे में जिला उपायुक्त नारनौल की तरफ से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सिहमा को अवैध कब्जा हटवाने के लिए मौखिक निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रविवार को प्रशासन की टीम अवैध कब्जा हटवाने के लिए मौके पर पहुंची। प्रशासन ने पहले व्यक्ति भोलाराम के द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। इसको देखते हुए दूसरा व्यक्ति बणी सिंह ने अपना अवैध कब्जा स्वयं हटा लिया।

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सचिन ने आम जनता से अवैध कब्जों को स्वयं हटाने की अपील की है अन्यथा ऐसा न करने पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी। प्रशासन स्वच्छता को लेकर कार्य कर रहा है। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र को साफ सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed