{"_id":"62f937743f9f91432510b97d","slug":"igu-released-the-exam-schedule-for-admission-to-postgraduate-narnol-news-rtk655168586","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आईजीयू ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आईजीयू ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। अलग-अलग संकायों के लिए प्रवेश परीक्षाएं 22 से 26 अगस्त तक चलेंगी। पहली बार विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा रखी है। इससे पूर्व यूजी कक्षाओं की भांति विद्यार्थियों को पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता था। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को दाखिला मिल जाता था।
इस बार स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले से पूर्व विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी 20 अगस्त से अपने प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा कहां-कहां आयोजित की जाएगी, इसका शेड्यूल विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी नहीं किया है लेकिन संभावना है कि 20 अगस्त तक परीक्षा केंद्रों का भी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस बार विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले किए जा रहे हैं जिसके लिए पहली बार पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है। पीजी कोर्स में दाखिले के लिए गत 23 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होकर 11 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। जिले में पांच स्नातकोत्तर महाविद्यालय हैं। इनमें नारनौल में दो, अटेली में एक तथा महेंद्रगढ़ में दो महाविद्यालय शामिल हैं। इन सभी महाविद्यालय में सबसे अधिक दस स्नातकोत्तर कोर्स राजकीय पीजी कॉलेेज नारनौल में चल रहे हैं जिसके चलते सबसे अधिक आवेदन इसी महाविद्यालय में आते हैं।
27 तक जारी होंगे प्रवेश परीक्षा के परिणाम
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि इस बार स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 22 से 26 अगस्त तक विभिन्न संकायों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। 27 अगस्त तक प्रवेेश परीक्षा का परिणाम जारी हो जाएंगे। इसके बाद 28 अगस्त से 31 अगस्त तक विद्यार्थियों ऑनलाइन पसंद के कालेज का चयन करना होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को 400 रुपये फीस देनी होगी। इसके बाद 7 सितंबर को पहली काउंसिलिंग की जाएगी जिसमें ऑनलाइन विद्यार्थियों की सीट अलाट की जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों को 8 व 9 सितंबर को 5 बजे तक संबंधित कॉलेजों में दस्तावेज का सत्यापन कराना होगा। इसके बाद अगर सीटें रिक्त रहती है तो 14 सितंबर को दूसरी एवं 20 सितंबर को तीसरी काउंसिलिंग होगी। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहने पर ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें वे ही विद्यार्थी भाग ले सकेंगे जिन्होंने प्रवेश परीक्षा दी है।
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में सीटों की स्थिति
एमएससी गणित 40
एमएससी रसायन विज्ञान 40
एमएससी कंप्यूटर विज्ञान 40
एमएससी जीव विज्ञान 20
एमएससी वनस्पति विज्ञान 20
एमएससी भूगर्भ शास्त्र 10
एमएससी भूगोल 40
एमए अंग्रेजी 40
एमए हिंदी 40