{"_id":"65ecd4339696522491018157","slug":"ignoring-new-constructioncity-government-could-not-even-fill-the-potholes-in-18-months-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107994-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नव निर्माण दरकिनार...18 माह में गड्ढे भी नहीं भर पाई शहर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नव निर्माण दरकिनार...18 माह में गड्ढे भी नहीं भर पाई शहर की सरकार
Sun, 10 Mar 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की सरकार 18 माह के कार्यकाल में बदहाल सड़कों का नव निर्माण तो दूर पैचवर्क तक नहीं करा पाई है। नगरपालिका में स्थाई अधिकारियों के अभाव में कोई भी योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले 10 मुख्य सड़क मार्गों पर इतने गहरे गड्ढे हो चुके हैं कि आए दिन औसतन चार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले सिनेमा रोड, ब्रह्मचारी रोड, 11 हट्टा बाजार, मसानी से डुलाना रोड, ब्रह्मचारी, सब्जी मंडी रोड सहित शहर की मुख्य गलियां लंबे समय से बदहाल हो चुकी हैं। शहर के सबसे व्यस्त शॉपिंग कॉंप्लेक्स के चारों ओर सभी सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। नपा की ओर से शहर के हट्टा बाजार के नव निर्माण के लिए आठ माह पूर्व 2.50 करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार कर डीएमसी को इसकी फाइन भेजी थी, लेकिन डीएमसी की ओर से इस पर ऑब्जेक्शन लगा दिया गया था। पिछले 18 माह के दौरान नपा के जिम्मेदार पदों में सचिव, एमई, जेई, बीआई सहित अन्य पदों पर स्थाई नियुक्ति नहीं होने से कोई भी योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है।
नहीं थम रही नगरपालिका की समस्याएं
वहीं शहरवासियों को लंबे समय से बदहाल सड़कों के हालात सुधार का इंतजार है लेकिन नपा का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। बदहाल सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सिनेमा रोड शहर का सबसे व्यस्त रोड है, लेकिन दिनभर वाहनों के गुजरने से आरसीसी बेस पर बनी सड़क की रोड़ियां निकलकर दुकानों तक पहुंच रही हैं। बदहाल सड़कों से उखड़े पत्थर एवं रोडियां भी दुकानों के शीशों को तोड़ रहे हैं। 11 हट्टा बाजार, कॉलेज रोड, शॉपिंग कांप्पलेक्स, डुलाना रोड, ब्रह्मचारी रोड सहित अनेक जगहों पर रोड टूटे हुए तो कहीं जर्जर अवस्था में है। 11 हट्टा बाजार से कॉलेज रोड़ लगभग 2 किलोमीटर सड़क की दुर्दशा देखकर लोग भी इस रास्ते से आने में परहेज करने लगे हैं। पिछले पांच साल नगर पालिका में पार्षदों व चेयरमैन के आपसी मनमुटाव के चलते में शहरों के सड़को की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। अब नई शहरी सरकार बनने के बाद भी अभी तक कोई उम्मीद नहीं जगी है।
विज्ञापन
यह सड़क मार्ग अधिक बदहाली में
मोहल्ला कुम्हारान, ब्रह्मचारी रोड, 11 हट्टा बाजार, मसानी चौक से भगवान परशुराम चौक, शॉपिंग कांप्लेक्स सहित अनेक स्थानों पर सड़क टूटी हुई तो कहीं गड्ढे बने हुए है। लोगों को आवागमन से परेशानी हो रही हैं। पिछले दस वर्षों में इन सड़कों के दो से तीन बार सीसी रोड बनाने का टेंडर पास हो चुके है, लेकिन वह भी कागजों तक सिमट कर रह गए है।
लंबे समय तक को नपा के जिम्मेदार पदों पर स्थाई नियुक्ति नहीं हुई थी। इसके कारण कोई योजना धरातल पर नहीं उतर पाई थी। वहीं जिम्मेदार पदों पर अब स्थाई नियुक्ति के बाद अधिकारी कार्याें के लिए रुची नहीं दिखा रहे हैं, जिसके कारण कोई काम नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि उनकी ओर से डीएमसी को अवगत कराया जा चुका है।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़।