फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If water is released then electricity is gone, if electricity comes then water is stopped

Mahendragarh-Narnaul News: पानी छोड़े तो बिजली गायब, बिजली आए तो पानी बंद

Tue, 18 Mar 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
If water is released then electricity is gone, if electricity comes then water is stopped
फोटो नंबर-11नारनौल के मोहल्ला सराय ढूसरान में नल नहीं आने पर दूर से पानी लेकर आती महिलाएं।संव
नारनौल। अभी गर्मी ने दस्तक ही दी है और पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं नारनौल शहर के कई मोहल्लों में महिलाओं को हैंडपंप से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

फ्रांसखाना, माली टीब्बा, प्राणपुरा, रावका, रामकरण दास कॉलोनी, नलापुर और सराय ढुसरान आदि मोहल्लों में लोग पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। दिनचर्या में प्रयोग होने वाले की पूर्ति के लिए लोग टैंक डलवा रहे हैं। वहीं कुछ लोग हैंडपंप और पानी की टंकी से बाल्टी भरकर जरूरतों को पूरा कर रहें हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की पर्याप्त सप्लाई की जाए, ताकि लोगों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़े। लोगों ने बताया कि पानी की सप्लाई और बिजली की सप्लाई का तालमेल नहीं होने के कारण भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई के समय में अभी 15 से 20 मिनट की कटौती की गई है। वहीं जिस समय पानी आता है, उस समय बिजली कट हो जाती है। जब बिजली आती है तब तक पानी की सप्लाई बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

पानी के बढ़ाए गए दाम, अब 350 रुपये का हुआ टैंकर
इस समय पानी के टैंकर संचालकों की चांदी है। गत वर्ष पानी के टैंकर का मूल्य 300 रुपये था। इसे बढ़ाकर अब 350 रुपये कर दिया गया है। संचालक नरेश कुमार ने बताया कि इस समय पानी के टैंकर की मांग बनी हुई और एक दिन में औसतन 8 से 10 पानी के टैंकर डाल रहे हैं। पानी की मांग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोगों को पानी के टैंकर के लिए एक दिन पहले बताना पड़ता है, अगले दिन टैंकर घरों तक पहुंच रहा है।

---------
कुछ समय के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। पानी की सप्लाई के समय बिजली कट जाती है। इस कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि पानी की सप्लाई ऐसे समय की जाए जब बिजली की सप्लाई चालू रहे।-रामधन, प्रताप नगर
----------
एक सप्ताह से पानी की किल्लत बनी हुई है। चौराहे पर स्थित हैंडपंप से बाल्टियों से पानी भरकर जरूरतें पूरी कर रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि पानी की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति हो, ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-बबीता देवी, सराय ढुसरान

वर्जन :
गर्मी में लाइन लॉस की समस्या न रहे, इसके लिए इस समय मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। इस कारण कुछ समय के लिए बिजली की कटौती की जाती है। वहीं पानी की सप्लाई और बिजली की सप्लाई के लिए दोनों विभागों में तालमेल होना आवश्यक है। इसके लिए कुछ योजना बनाकर अमल में लाया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-मोहम्मद अजहरूदीन, एसडीओ, बिजली निगम।

वर्जन :
नहर नहीं आने के कारण कुछ समय से पानी सप्लाई के समय में कटौती की गई थी, लेकिन मंगलवार को नहर में पानी आ गया है। जलघरों को भरा जा रहा है। इसके बाद सुचारू रूप से पानी की सप्लाई की जाएगी। बिजली निगम के साथ बातचीत कर योजना बनाने पर विचार किया जाएगा ताकि पानी की सप्लाई के समय बिजली की सप्लाई सुचारू रहे।-नितिन जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed