{"_id":"6712af056833b36dbc0047c4","slug":"if-dap-is-not-received-in-three-days-we-will-protest-atralal-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117206-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में डीएपी नहीं मिली तो करेंगे आंदोलन : अतरलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में डीएपी नहीं मिली तो करेंगे आंदोलन : अतरलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। किसान सरसों की बिजाई की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन डीएपी खाद न मिलने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में डीएपी खाद की किल्लत और कमी को लेकर बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन भेजकर किसानों की मांग के अनुरूप डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि तीन दिन के अंदर डीएपी खाद की कमी दूर न की गई तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
उक्त जानकारी देते हुए अतरलाल ने कहा कि डीएपी खाद के लिए किसानों को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। सुबह लाइन में लगते हैं और शाम बैरंग लौट आते हैं। महिलाओं को भी लाईन में लगना पड़ रहा है। डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनकी सरसों की बिजाई अधूरी पड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की इस उदासीनता और लापरवाही को लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। यदि तीन दिन के अंदर स्थिति में सुधार कर किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराने की पुख्ता कार्रवाई नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।