{"_id":"65e366f0d564f8117f027bb2","slug":"if-bhavantar-compensation-amount-is-not-released-in-farmers-account-then-they-will-protest-atralal-narnol-news-c-203-1-sroh1012-107837-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खाते में जारी नहीं की गई भावांतर भरपाई की राशि तो देंगे धरना : अतरलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खाते में जारी नहीं की गई भावांतर भरपाई की राशि तो देंगे धरना : अतरलाल
Sat, 02 Mar 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने गांव कलवाड़ी में किसानों, मजदूरों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्र के आधे से भी ज्यादा किसानों को बाजरा की भावांतर राशि न मिलने के कारण रोष है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि दस दिन के अंदर भावांतर भरपाई की राशि किसानों के खातों में नहीं जारी की गई तो कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे।
किसानों का कहना है कि पिछले छह माह से किसान बाजरा भावांतर भरपाई राशि के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी मांग नहीं सुनी जा रही है। जिन किसानों ने 2200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकारी एजेंसी को बाजरा बेचा था। उनकी 300 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भावांतर राशि किसानों को मिलनी थी। उनको यह राशि अब तक नहीं मिली है। जिन किसानों ने बाजरा बेचा था उनको भी भावांतर राशि नहीं मिली है। इस अवसर पर उनके साथ शेर सिंह यादव, सतपाल दहिया, राकेश यादव, लालचंद शर्मा, भागसिंह चेयरमैन, दान सिंह प्रजापत आदि मौजूद रहे।