Haryana: एक-दूसरे से लिपटकर ट्रेन के आगे कूदे पति-पत्नी, शरीर के कई टुकड़े; झज्जर में दिल दहला देने वाली घटना
हरियाणा के झज्जर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को पति-पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किडनी की बीमारी से परेशान जौंधी गांव की हिमांशी ने झज्जर पुलिस कमिश्नर राजश्री की गारद में तैनात पति सुनील के साथ वीरवार की दोपहर दो बजे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों दवाई लेने की बात कहकर घर से निकले थे। खुदकुशी से पूर्व दंपती ने एक-दूसरे को गले लगाया फिर ट्रेन के आगे लेट गए। पलभर में दोनों के शरीर कई टुकड़ों में बिखर गए।
पटरी पर दूर तक फैल गए शरीर के टुकड़े
जीआरपी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव कई टुकड़ों में बिखरे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने शव के टुकड़े एकत्र कर सिविल अस्पताल में रखवा दिए। सूचना पर एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। राजकीय रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।दंपती की ढाई साल पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि हिमांशी और सुनील की करीब ढाई साल पहले शादी हुई थी। दोनों की आठ माह की एक बेटी भी है। परिजनों ने बताया कि हिमांशी की किडनी खराब थी। काफी समय से इलाज चल रहा था। वीरवार को भी दोनों घर से दवाई लेने की बात कहकर निकले थे।शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पत्नी की किडनी खराब होने के कारण दंपती मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव सौंप दिए गए हैं। ट्रेन चालक के भी बयान लिए जाएंगे। -राकेश कुमार, थाना प्रभारी जीआरपी झज्जर।