फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Howrah-Barmer train will pass through Narnaul on 25th

Mahendragarh-Narnaul News: 25 को नारनौल से गुजरेगी हावड़ा-बाड़मेर ट्रेन

Thu, 20 Nov 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Howrah-Barmer train will pass through Narnaul on 25th
फोटो नंबर-08नारनौल के रेलवे स्टेशन से गुजरती रेलगाड़ी।
नारनौल। चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य करने की वजह से 26 और 27 नवंबर को ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 25 नवंबर को हावड़ा-बाड़मेर रेल सेवा वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस एवं फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेल सेवा 25 नवंबर को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया सीकर-लोहारू-सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झुंझुनूं एवं लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)
रेवाड़ी-बीकानेर और बीकानेर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी रेल सेवा 26 नवंबर को बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी। जोधपुर-हिसार रेल सेवा 26 नवंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी। वह चूरू तक ही संचालित होगी। हिसार-जोधपुर रेल सेवा 27 नवंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। बीकानेर-हिसार रेल सेवा 26 नवंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह चूरू तक ही संचालित होगी। हिसार-बीकानेर रेल सेवा 27 नवंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। लुधियाना-चूरू रेल सेवा 26 नवंबर को लुधियाना से प्रस्थान करेगी, वह हिसार तक ही संचालित होगी। चूरू-लुधियाना सवारी गाड़ी रेल सेवा 27 नवंबर को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed