फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   house fire due to short circuit

शार्ट सर्किट से घर मे लगी आग

Tue, 09 Aug 2022 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
house fire due to short circuit
महेंद्रगढ़। खादी भंडार के सामने गोपाल बोहरा उर्फ ईजी के मकान में तीन बजे के लगभग शार्ट सर्किट होने की वजह से घर में रखा लाखों का सामान आग के हवाले हो गया। जिस समय आग लगी उस समय परिवार के सदस्य पास के ही नोहरे में अपनी बहन से मिलने के लिए गए हुए थे। जैसे ही मकान से आग की लपटें पड़ोसियों ने देखी तो आस पड़ोस के लोगों ने तुरंत गेट का ताला तोड़ा और बाल्टियों से पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की। एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए रसोई गैस का सिलेंडर तुरंत बाहर निकाला जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन फिर भी घर में रखा सारा सामान टीवी, बैड, एसी सहित बहुत अधिक सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित गोपाल ने बताया कि उसकी मेहनत से घर में इकट्ठा किया सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके नुकसान की भरपाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed