फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   hotel owner, there lakhs, robrey, dumper, villgers

होटल संचालक से तीन लाख की लूट

Wed, 21 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 21 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
hotel owner, there lakhs, robrey, dumper, villgers
होटल में लूट
 सोमवार रात नारनौल रेवाड़ी सड़क मुख्य मार्ग पर गोकलपुर गांव स्थित एक होटल पर करीब आधा दर्जन युवाओं ने होटल संचालक और अन्य दो साथियों पर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमलाकर तीन लाख रुपये की नकदी छीन ले गए। हमले में होटल संचालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।  इस घटना के बाद फिर से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


गांव बिहाली निवासी संजीव शर्मा गोकलपुर के समीप एक होटल को लीज पर लेकर पिछले 8-10 महीने से चला रहा है। वहीं संजीव शर्मा होटल पर जलपान और बीड़ी सिगरेट का कार्य तो नाम मात्र करता है, उसके स्वयं के तीन डंपर तथा इसी गांव के निवासी संजय उर्फ रामचंद्र का एक डंफर, गांव मालड़ा निवासी राजकुमार का एक डंपर होने के कारण इन्होंने होटल पर ही डंपरों की लेखा जोखा व आय-व्यय की राशि का कार्य इसी जगह कार्यालय बना कर करते हैं। सोमवार रात को होटल संचालक अपने अन्य दो साथियों के साथ बैठकर डंपरों की राशि की गिनती करके सो रहे थे। गिनती के दौरान उनके पास तीन लाख के करीब राशि जमा थी। देर रात होटल पर सोए हुए होटल मालिक व दो अन्य साथियों पर आधा दर्जन अज्ञात युवकों ने लाठी डंडो से हमला बोल दिया। इसमें संजीव शर्मा व राजकुमार घायल हो गए और हमलावर राशि को लेकर रफूचक्कर हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने स्थानीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।  जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार करके हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस और सीआईए स्टाफ
घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस व सीआई स्टाफ मौके पर पहुंचा। उन्होंने  घटनास्थल का अवलोकन कर छानबीन व अपनी कार्यवाही आरंभ कर दी।


कई वारदात हो चुकी हैं अटेली में
इस तरह की घटना से क्षेत्र के लोगों में भय पनप रहा है कि आए दिन चोरी, मारपीट व लूट की घटना लगातार जारी है। रविवार रात को ही टीवीएस एजेंसी से चोरों ने जहां पचास हजार की नकदी चुरा कर ले गए। वहीं कस्बे में स्थापित एनआर मोबाइल खोखे को नीचे से तोड़कर हजारों का माल साफ कर चुके हैं। वहीं  अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग पर स्थित एक पैट्रोल पंप के सेल्समैन पर हमला  बोलकर हथियार के बल पर 36 हजार की नकदी भी कुछ दिन पहले ही हमलावर ले उड़े  थे। हमलावर व अपराधियों का सुराग न लगने के कारण शहर के लोगों में रात-दिन  भय बना हुआ है तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा  हुआ है कि पुलिस अभी तक किसी भी मामले का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed