फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hotel dispute, one seriously injured after being shot

आपसी विवाद के चलते चली गोली, एक गंभीर रूप से घायल

Sun, 23 Oct 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hotel dispute, one seriously injured after being shot
नारनौल। शहर के रेवाड़ी रोड पर स्थित एक होटल में शनिवार रात को होटल के पार्टनरों के विवाद के चलते गोली चल गई। इससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा व्यक्ति भी बेहोश होकर गिर गया। जिसे नागरिक अस्पताल नारनौल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल में दो पार्टनर बैठे थे। रात करीब 12 बजे गांव सलारपुर निवासी प्रदीप और दूसरे पार्टनर नीची भांडोर निवासी भूपेंद्र में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद प्रदीप ने होटल के काउंटर में रखी भूपेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। भूपेंद्र आइटीबीपी में कार्यरत है तथा उसके पास लाइसेंसी पिस्टल है। इसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होटल के स्टाफ ने डायल 112 पर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप को नागरिक अस्पताल भर्ती कराया। वहीं इसी दौरान भूपेंद्र भी बेहोश होकर गिर गया। जिसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि प्रदीप की गंभीर हालत के कारण उसको रेफर कर दिया गया। परिजन उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल ले गए। शहर थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि दोनों पार्टनरों के बीच हुए विवाद के कारण गोली चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। होटल में लगे सीसीटीवी भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed