फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hospital waste is being burned behind the ward, spreading pollution into the air.

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड के पीछे जला रहे अस्पताल का कचरा, हवा में फैल रहे प्रदूषण

Thu, 22 Jan 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hospital waste is being burned behind the ward, spreading pollution into the air.
फोटो संख्या:58 अस्पताल में पीपीसी ब्लॉक के पास कचरे के ढेर में लगाई गई आग। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल के परिसर में सफाई का अभाव है और विभाग वार्डों के पीछे कचरा एकत्र कर रहा है। साथ ही कुछ स्थानों पर कचरे के ढेरों में आग लगाई जा रही है और इससे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के नागरिक अस्पताल में वार्डों के पीछे कूड़ा डाला जा रहा है। यहां इमरजेंसी वार्ड, सामान्य वार्ड व ऑपरेशन थियेटर बनाए गए हैं। जब इनकी खिड़कियां खोली जाती हैं तो कचरे की बदबू अंदर जाती है।
विज्ञापन

वार्डों के पास कचरा सड़ रहा है और पास के वाटर कूलर से आ रहा पानी भी वार्डों के पीछे ही एकत्र हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर से अस्पताल के पीपीसी ब्लॉक के पास दूषित पानी भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह लेबोरेट्री के सामने कचरे के ढेर लगे हैं। यहां पर कर्मचारियों की ओर से आग लगाकर कचरे को नष्ट किया जा रहा है। इससे आसपास धुंआ रहता है और वायु प्रदूषण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
------------
नगर पालिका कर्मचारी नहीं कर रहे उठान : एसएमओ
अस्पताल एसएमओ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि नगर पालिका अधिकारियों को कचरा उठान के लिए काफी बार लिखित सूचना दी गई है। इसके साथ ही मौखिक रूप से भी अधिकारियों से कचरा उठान के लिए बात हुई लेकिन अभी कचरा उठान प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। विभाग अपने स्तर पर कचरा ब्लॉक अनुसार एकत्र किया जाता है और बाद में इसको गड्ढा खोदकर दबाया जाता है।

----------
- वर्जन:
अस्पताल से कचरा उठान न होने की समस्या मेरे संज्ञान नहीं थी। आज अवकाश है और कल से इस पर संज्ञान लिया जाएगा और कर्मचारियों को प्रतिदिन कचरा उठान के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद अस्पताल में कचरे के ढेर नहीं लगेंगे।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed