फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Honored the devotee who returned after completing the journey to Khatu Shyam Temple

Mahendragarh-Narnaul News: खाटू श्याम मंदिर तक यात्रा पूरी कर लौटे भक्त का किया सम्मान

Sun, 12 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Honored the devotee who returned after completing the journey to Khatu Shyam Temple
कनीना। सुबाना से खाटू श्याम मंदिर तक पेट पलनिया यात्रा पूरी करके लौट रही भक्त रेनू व उनके पति का कनीना कस्बे में श्री श्याम सेवक मंडल के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। श्री श्याम सेवक मंडल के सदस्य निट्टू जांगड़ा के निवास पर मंडल के सदस्यों द्वारा भक्त रेनू को शाॅल व उनके पति को लोई ओढ़ाकर स्वागत किया गया। निट्टू ने बताया कि बाबा श्याम भक्त अपने-अपने तरीके से बाबा का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं तथा कठोर निर्णय लेकर बाबा को रिझाने का प्रयास करते हैं। बाबा भी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने बताया कि श्री श्याम भक्त रेनू ने यह यात्रा सुबाना से 30 अगस्त को पूर्णिमा के दिन शुरू की थी जिसे पूर्ण करने के बाद जब रेनू वापस में कनीना पहुंची तो उनका स्वागत किया। इस यात्रा में श्याम प्रेमी रेनू के सहयोगी के रूप में अमित, अजय, जगमाल, जगबीर साथ रहे। इस मौके पर मास्टर रवि, पृथ्वी, महिपाल, हरि सिंह, विनीत, संजय, सुरेश, राकेश वर्मा, सोनू यादव, विजेंद्र सेठ, संगीता, प्रमिला, कौशल्या, रामदेवी, विष्णु जांगड़ा, सुशीला जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed