{"_id":"673e2d5c35252675590c6274","slug":"holiday-for-students-from-classes-1-to-12-studies-are-being-conducted-in-anganwadi-centers-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118365-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक से बारहवीं के विद्यार्थियों की छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रही पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक से बारहवीं के विद्यार्थियों की छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रही पढ़ाई
Thu, 21 Nov 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले में कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब भी छोटे बच्चों को ककहरा पढ़ाया जा रहा है। जिले के ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साल से पांच साल तक के बच्चों को बुलाया जा रहा है। इनकी सेहत पर प्रदूषण का संकट मंडरा रहा है।
मंगलवार से ही स्कूलों में अवकाश घोषित हो चुका है। हालांकि अभी तक आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने और इसमें बच्चों को बुलाए जाने संबंधी प्रशासन की तरफ से कोई आदेश नहीं मिले हैं, जिनकी वजह से आंगनबाड़ी में छोटे बच्चों को बुलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी बंद करने के आदेश पंचकुला से जारी किए जाते हैं, जिसके बारे में कोई आदेश नहीं मिला है। इसकी वजह से जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को बुलाया जा रहा है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी संगीता यादव ने कहा कि अभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की छुट्टी को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। जैसे ही उनके पास उच्च अधिकारियों का निर्देश आता है, उसके बाद छुट्टी कर दी जाएगी।
वहीं शहर में अभी भी लोग कूड़े के ढेर में आग लगा रहे हैं। इसकी वजह से वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। जबकि ऐसा करने वालों के खिलाफ चालान करने का प्रावधान है। इसके बावजूद लोगों में किसी भी प्रकार का भय नहीं है।वहीं उपायुक्त ने जिला में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय तथा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेशों को सख्ती से लागू करवाने की बात कही। फिलहाल जिला मेंग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण (ग्रैप-4) को लागू है। ये निर्देश उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिला के अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह लगातार फील्ड में रहकर ग्रैप-4 को लागू करवाएं।
विज्ञापन
कहीं भी अगर कंस्ट्रक्शन कार्य चल रहा है तो उसे तुरंत प्रभाव से बंद करवाया जाए। कंस्ट्रक्शन कार्य के अलावा जनरेटर सेट भी नहीं चलाया जा सकता। अगर कोई ऐसा करता पाया जाए तो उसके विरुद्ध जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद भी वह व्यक्ति अगर कार्य को जारी रखता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर, एनएचएआई तथा एचएसआईडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने कंस्ट्रक्शन के कार्य फिलहाल बंद कर दें।
इंसेट
ग्रैप- 4 लागू होने के बाद भी चल रहा निर्माण कार्य
जिले में ग्रैप 4 लागू होने के बाद निर्माण कार्यों पर पांबंदी लगा दी गई है। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। बुधवार को रेवाड़ी रोड सहित कई अन्य गहों पर जनरेटर चल रहे थे। ऐसे में प्रशासन के आदेश के बाद भी भवन निर्माण कार्य रुक नहीं रहे हैं।
इंसेट
331 के पास रहा नारनौल का एक्यूआई
जिले में लगातार वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में है। इसकी वजह से आमजन को चर्म रोग सहित आंखों में समस्या हो रही है। नारनौल का रविवार को 383 के पास एक्यूआई पहुंच गया था। अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को नारनौल का एक्यूआई 331 रहा।
इंसेट
नागरिकों से सहयोग का आह्वान
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे वायु प्रदूषण फैलता हो। जिला प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिक भी इस कार्य में सहयोग करें। कहीं भी कूड़े को न जलाएं। जिला प्रशासन के सभी दिशा निर्देशों का पालन करना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस बैठक में एसडीएम नारनौल डॉ. जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह, डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल, नगर परिषद के एक्सईएन व पॉल्यूशन बोर्ड के एसडीओ अनुज नरवाल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।