फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hit the car with the intention of killing

Mahendragarh-Narnaul News: जान से मारने की नीयत से गाड़ी को मारी टक्कर

Wed, 01 Nov 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hit the car with the intention of killing
नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव छापड़ा बीबीपुर के पास कैंपर गाड़ी में सवार लोगों पर कुछ लोगों द्वारा फायर कर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में नांगल दर्गू निवासी बिल्लू उर्फ बिजेंद्र ने बताया कि सोमवार को वह और उसका दोस्त सत्यबीर निवासी जैनपुर कैंपर गाड़ी से अपनी बहन के ससुराल गांव मुकुंदपुरा गए थे। रात्रि करीब 10.30 बजे वह वाया छापड़ा बीबीपुर से होते हुए घर आ रहे थे। जब वे छापड़ा बीबीपुर पहुंचे तो उनकी गाड़ी के पीछे एक बोलेरो कैंपर गाड़ी लग गई। इसके भय से उसने अपनी गाड़ी को तेज गति से भगाया। गांव आंतरी के पास पीछे से कैंपर गाड़ी ने उन्हें जान से मारने के लिए दो बार जोरदार टक्कर मारी। इसी दौरान सामने से एक बोलेरो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। इसमें विक्रम, रामजीलाल, भोलाराम, दीपक, लक्की उर्फ विकास, विकास निवासी छापड़ा बीबीपुर बैठे थे। विकास व विक्रम ने अपने-अपने हाथों में देसी कट्टा पिस्टल लिए हुए थे। उन्हें जान से मारने की नियत से एक-एक फायर साइड से क्रॉस करते हुए उनकी गाड़ी में मारी। जिस कारण उनकी गाड़ी एक मकान से टकराकर पलट गई। इसमें उसकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान उक्त लोगों ने गाड़ी रोककर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मगर आस-पास के लोग आने की वजह से दोनों गाड़िया छापड़ा की तरफ चली गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed