फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hisar-Dhehar's Balaji-Hisar fair special starts, will stop at Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: हिसार-ढेहर का बालाजी-हिसार मेला स्पेशल शुरू, नारनौल करेगी ठहराव

Sat, 08 Mar 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hisar-Dhehar's Balaji-Hisar fair special starts, will stop at Narnaul
नारनौल। खाटू श्याम मेला के यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिसार-ढेहर का बालाजी- हिसार मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन तीन दिन के लिए श्रद्धालुओं के लिए चलाई जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 4709 हिसार-ढेहर का बालाजी मेला स्पेशल रेलसेवा आठ से दस मार्च तक (3 ट्रिप) हिसार से 21 बजे रवाना होकर अगले दिन 4 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04710 ढेहर का बालाजी-हिसार स्पेशल रेलसेवा 09 से 11 मार्च तक (03 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से 04.30 बजे रवाना होकर 12.10 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में हांसी, बवानी खेडा, भिवानी, चरखी दादरी, झाडली, कोसली, रेवाडी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे। बता दें कि इस रेलसेवा में द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे अनारक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed