फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Himani tops in fashion designing, Tamanna tops in Mehndi.

Mahendragarh-Narnaul News: फैशन डिजाइनिंग में हिमानी, मेहंदी में तमन्ना अव्वल

Sat, 08 Feb 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Himani tops in fashion designing, Tamanna tops in Mehndi.
फोटो नंबर- 06विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र पत्र देकर सम्मानित करते प्राचार्य।स्रोत-संस
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को मेंहदी, फैशन डिजाइनिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. अनिल यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं में छुपी हुई कलात्मक प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए महाविद्यालय में समय-समय पर सभी विभागों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला प्रकोष्ठ सदस्य डॉ. कविता कुमारी, विनेश कुमारी व सुमित कुमारी का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फैशन डिजाइनिंग प्रतियोगिता में हिमानी, मुस्कान व चंचल, मेहंदी प्रतियोगिता में तमन्ना, सीमा व कोमल व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में रजनी, दीक्षा व चंचल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। जिनको महाविद्यालय द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed