{"_id":"662ff31897eed1948a0ea6f4","slug":"helpless-cattle-roaming-the-city-accidents-happening-every-day-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109157-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश, आए दिन हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश, आए दिन हो रहे हादसे
Tue, 30 Apr 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- मोहल्ला तिवाड़ीयान में लड़ाई करते बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की गलियों, बाजारों व मुख्य सड़कों पर घूम रहे है 900 से अधिक बेसहारा गोवंश से शहरवासी परेशान है। पिछले सात सालों में इन बेसहारा गोवंश को सहारा देने के लिए कागजों में करीब चार बार योजनाएं बन चुकी है, लेकिन धरातल पर नहीं उतर पाईं।
इससे आए दिन सांडों की चपेट में आने से आए दिन दो-तीन लोग घायल हो रहे हैं। वहीं लड़ाई के दौरान कई वाहन भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। अक्सर बीच सड़कों पर बैठे गोवंशों के कारण हादसों में भी बढ़ोतरी हो रही है। सुबह स्कूलों में जाने वाले बच्चे, कार्यालय जाने वाली महिलाएं व अन्य राहगीर को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर की गली, मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजार, सड़कों पर इनका जमावड़ा है, जिससे दुकान से लेकर आम आदमी तक परेशान है। नगरपालिका ने कई बार बेसहारा गोवंशों को छोड़ने के लिए नंदी गोशाला के लिए प्रस्ताव पास किए, लेकिन वह भी कागजों में सिमट कर रह गए।
इन स्थानों पर अधिक समस्या
शहर के बालाजी चौक, परशुराम चौक, सब्जी मंडी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, गोशाला रोड, स्टेट हाईवे, सतनाली चौक, ब्रह्मचारी रोड, मोदाश्रम सहित शहर की गलियों में इनका जमावड़ा रहता है। रात के समय इन गलियों से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
शहर में बेसहारा गोवंश घूम रहे है। बेसहारा गोवंश बीच सड़क पर लड़ाई करने लगे जाते है। इसके चलते लोगों के लिए खतरा बना रहता है। लोग भागकर अपनी जान बचाते है।
सुभाष अग्रवाल
बेसहारा गोवंश के कारण कई बार लोग घायल हो चुके हैं। पांच महीने पहले सांड की वजह से अनेक लोग घायल भी हो चुके हैं। नपा प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
मुन्नालाल
शहर में पांच गोशालाएं होने के बावजूद भी बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे है। नगरपालिका कई बार कैटल फ्री की योजना बना चुकी है, लेकिन अभी तक योजना कागजों तक ही समिति है।
भूपेंद्र
बेसहारा गोवंश आपस में लड़ते-लड़ते वाहनों को क्षतिग्रस्त कर देते है। नगरपालिका को इन बेसहारा गोवंशों को गोशालाओं में छोड़ना चाहिए ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
सांवत सैनी
आचार संहिता लगी हुई है। आचार सहित समाप्त होने के बाद मोदाश्रम के आसपास नंदीशाला बनाने के लिए प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति आने के तुरंत बाद ही नंदीशाला का निर्माण करवाकर गोवंशों को उसमें भेज दिया जाएगा
रमेश सैनी चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़