{"_id":"6653678add26660d7204352c","slug":"heat-wave-in-nautapamaximum-mercury-reached-near-47-degrees-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112645-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नौतपा में गर्मी का तांडव... 47 डिग्री के पास पहुंचा अधिकतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नौतपा में गर्मी का तांडव... 47 डिग्री के पास पहुंचा अधिकतम पारा
Sun, 26 May 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 May 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। नौतपा में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। मौसम विभाग की तरफ से आम लोगों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को दिन के समय बिना वजह घर से नहीं निकलने की हिदायत जारी की गई है।
साल 2022 में मई के महीने में नारनौल का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं इस साल भी मई में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। हालांकि वर्ष 2023 में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से तापमान में ज्यादा उछाल नहीं आया था।
इधर, रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सिरसा का तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गर्मी के कारण संपूर्ण इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। आसमान से आग बरस रही है, जिसकी वजह से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में रविवार को नौतपा का दूसरा दिन है। सूर्य की उष्ण आग उगलने वाली किरण और ज्यादा उग्र रूप धारण किए हुए हैं।
विज्ञापन
इन जिलों के लिए रेड अलर्ट...
मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी व झज्जर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट...
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 मई के बाद उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में गर्मी से आमजन को दो-तीन राहत के आसार बन रहे हैं।
महेंद्रगढ़ में सामान्य से सात डिग्री अधिक गर्म रातें
नारनौल में रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके साथ ही जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
नारनौल में एक सप्ताह का तापमान:
तिथि अधिकतम न्यूनतम
21 मई 46.2 31.0
22 मई 46.0 31.0
23 मई 45.3 32.0
24 मई 43.0 31.0
25 मई 45.0 31.0
26 मई 47.0 31.0