{"_id":"6988c9e4c3aec35f0c076c0f","slug":"healthcare-services-strengthened-in-haryana-babli-yadav-narnol-news-c-196-1-nnl1010-135841-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं हुई मजबूत : बबली यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं हुई मजबूत : बबली यादव
विज्ञापन
फोटो 07एडवोकेट बबली यादव
मंडी अटेली। ग्रीवेंस कमेटी कि मेंबर एडवोकेट बबली यादव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के नेतृत्व में राज्य में जरूरत के हिसाब से नए अस्पताल खोले और अपग्रेड किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने प्रदेश में आपात चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
स्वास्थ्य विभाग ने 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की खरीद को मंजूरी दे दी है जिन पर करीब 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सभी एंबुलेंस अगले कुछ महीनों में प्रदेश को उपलब्ध हो जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री का निरंतर प्रयास रहा है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सस्ती, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एमबीबीएस की सीटों की संख्या अब 2700 से अधिक हो गई हैं। इसके अलावा एमडी की सीटों में भी 100 की बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में पहले केवल 54 प्रथम संदर्भ इकाई एफआरयू हुआ करती थीं।
विज्ञापन
इनकी संख्या मार्च तक 100 से पार हो जाएगी। हरियाणा सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश की जनता की सेहत के सुधार के लिए प्रतिबद्ध है एवं प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।