{"_id":"5814f5614f1c1b250ebc2694","slug":"health-protest-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आवास पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आवास पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
मांगों के लिए किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने शनिवार को कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विरोध में नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव के निवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व सभी कर्मचारी 9 बजे चितवन वाटिका नारनौल में एकत्रित हुए और रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
इसके बाद करीब 11 बजे सभी कर्मचारी जिला प्रधान हरकेश नेतृत्व में अपनी मुख्य मांगों को लेकर चितवन वाटिका से प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स आईटीआई, तालाब बहादुर सिंह व किला रोड से होते हुए विधायक के आवास पर पहुंचे।
प्रदर्शन के बाद सभी कर्मचारी किला रोड होते हुए नागरिक अस्पताल से पुलिस लाईन, तालाब बहादुर होते वापस चितवन वाटिका धरना स्थल पर पहुंचे। इस धरना प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी सहित भारी संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल थी। इस मौके पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान ने कहा कि जब तक एनएचएम के बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता।
विज्ञापन
इसके अलावा समान काम समान वेतन लागू करने बारे कोई ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी। राज्य कार्यकारिणी सदस्य संदीप यादव ने कहा कि सरकार मिशन निदेशक के माध्यम अलग-अलग जिलों से एनएचएम कर्मचारियों को बुला कर दबाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा जल्द ही उनकी मांगों को लेकर कोई कार्यवाही नहीं करती है तो एक नवंबर को पूरे प्रदेश से हजारों कर्मचारी हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचकर विरोध जताएंगे। उप प्रधान दिलबाग सिंह, डा. पुष्पेंद्र, विनोद राव, सरिता, सुशीला आदि ने भी संबोधित किया। इसके अलावा धरने में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र बोयत, जिला महासचिव किराड़ीमल सैनी आदि भी मौजूद थे।