फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health Problems

शिक्षा मंत्री के शहर के सरकारी अस्पताल में नहीं होते अल्ट्रासाउंड

Thu, 04 Jul 2019 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Health Problems
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री के शहर के उप नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। पेट दर्द होने पर मरीजों को 25 किलोमीटर दूर नारनौल जाना पड़ता है। महेंद्रगढ़ शहर के साथ लगते करीब 150 गांवों के ग्रामीणों को भी अल्ट्रासांउड कराना हो तो नारनौल जाने की मजबूरी है। यदि मरीज नारनौल नहीं जाना चाहें या इमरजेंसी हो तो निजी अस्पतालों में 600 से 900 रुपये अदा करने पड़ते हैं। शहर के तीन निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीन हैं। शहर के सरकारी अस्पताल से रोज 15 से 20 मरीज नारनौल रेफर होते हैं। हैं। इनमें से ज्यादातर पेट दर्द से पीड़ित मरीज होते हैं। यहां के उप नागरिक अस्पताल में रोजाना 600 से 800 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें से 60 से 70 मरीज पेट से जुड़ी बीमारियों के होते हैं। जिसमें 15 से 20 मरीजों के अल्ट्रासाउंड की जरूरत होती हैं। परेशानी यहीं खत्म नहीं होती नारनौल में उसी दिन अल्ट्रासाउंड हो पाएगा यह भी तय नहीं होता। कई बार मरीजों को इसके लिए 2 से 3 चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

मंत्री, सीपीएस रहने वाले भी नहीं दिला पाए हक...
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन दशक से रामबिलास शर्मा और राव दान सिंह प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। इनमें से रामबिलास शर्मा तीन बार मंत्री बन चुके हैं। राव दान सिंह इस क्षेत्र से जीतने के बाद सीपीएस भी रह चुके हैं। इसके बाद भी इस क्षेत्र की जनता को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं करती हैं इंतजार....
गर्भवती महिलाओं के लिए 9 तारीख की व्यवस्था है। ऐसी सभी महिलाओं का अल्ट्रासाउंड केवल 9 तारीख को ही किया जाता है। अगर किसी को अन्य दिन अल्ट्रासाउंड कराना हो तो नारनौल जाना होगा। अन्यथा निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। 9 तारीख का मातृत्व दिवस के दिन महिलाओं के लिए अस्पताल की ओर से एक पर्ची दी जाती है। इससे वह निजी अस्पतालों में निशुुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की सहमति के बाद भी अधूरी
प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने पिछले साल जुलाई महीने में आयोजित बाजरा रैली में अस्पताल को 100 बेड तक विस्तार देने तथा अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग रखी थी। इस पर सीएम मनोहरलाल ने सहमति जाहिर की थी। सीएम घोषणा के बाद इस पर अब तक कोई काम नहीं हो पाया।

इस मांग को सीएम के सामने रखा गया था। सीएम ने सहमति भी दी थी। फिलहाल विदेश में होने के कारण पूरा स्टेटस नहीं बता सकता। जल्द ही इस काम को कराया जाएगा। नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए प्रयास किया जाएगा।
- रामबिलास शर्मा, शिक्षामंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed