{"_id":"668ae9f24e323e172d039ed4","slug":"health-of-128-patients-checked-in-eye-check-up-camp-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110585-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नेत्र जांच शिविर में 128 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नेत्र जांच शिविर में 128 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
Mon, 08 Jul 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर में रोगियों की जांच करत
महेंद्रगढ़। यादव सभा महेंद्रगढ़ एवं राहत ग्रुप के तत्वाधान में यादव धर्मशाला के प्रांगण में 167 वें नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की निशुल्क नेत्र जांच शिविर, राहत ग्रुप के प्रधान एवं वेद प्रचार मंडल के प्रधान डॉ. प्रेमराज आर्य की अध्यक्षता में लगाया गया। डॉ. जितेंद्र यादव व उनकी टीम के डॉ. आरपी गिरि एवं डॉ. रामपाल यादव ने रोगियों की नेत्र जांच की। डॉ. प्रकाश वीर आर्य, डाॅ. आनंद कुमार ने बीपी और शुगर चैक की। रविवार को लगे शिविर में 128 रोगियों के नेत्र जांच की और 23 रोगियों को ऑपरेशन के लिए सुमेर सिंह मेघनवास की देखरेख में सिविल अस्पताल भिवानी भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनकी आंखों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
इस अवसर पर यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव, बस्तीराम खैरवाल, राहत ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रवक्ता श्रीचंद, सचिव कप्तान लालचंद, संरक्षक राधेश्याम शर्मा, सूबेदार जगमाल सिंह, संदीप बसई, धर्मवीर सिंह, कृष्ण कुमार, विजेंद्र सिंह, सभा से सचिव रोहतास सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश सूबेदार, आरके यादव मौजूद रहे।