Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health Minister Aarti Rao laid the foundation stone for

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने किया 21.60 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

Wed, 18 Nov 2026 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Health Minister Aarti Rao laid the foundation stone for
फोटो 06 कार्यक्रम में संबोधित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव। स्रोत: विभाग
नांगल चौधरी। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने विधानसभा क्षेत्र में 21 करोड़ 60 लाख से अधिक की लागत परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सबसे बड़ी परियोजना 16 करोड़ की लागत से बनने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। स्वास्थ्य मंत्री ने वहीं से नारनौल के नागरिक अस्पताल में एमआरआई सुविधा और 6 उप स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा क्षेत्र की सात संपर्क सड़कों और एक साइड ड्रेन का निर्माण कार्य भी शामिल है।
विज्ञापन


रेजांगला दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अब तक दक्षिणी हरियाणा की इस धरती ने देश के लिए हजारों शहादत दी है। यह इलाका वीरों का है।
विज्ञापन


शिलान्यास समारोह में उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। प्रदेश सरकार प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पिछले एक दशक से भी अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस क्षेत्र को अनेकों सौगात दी। पिछले 10 साल में दक्षिणी हरियाणा की तस्वीर बदली है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जिला में चिकित्सा स्टाफ की कमी को पूरा करने का काम किया है।

3.04 एकड़ में बनेगी सीएचसी
शहर में सीएचसी 3.04 एकड़ (करीब 12,327 वर्ग मीटर) भूमि पर बनेगी। इसमें एसएमओ कार्यालय, ओपीडी व आईपीडी ब्लॉक, स्थापना कक्ष, मीटिंग रूम, हेल्थ वेलनेस रूम, क्लिनिकल पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे, आयुष डिस्पेंसरी, सैंपल कलेक्शन, अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होगी। साथ ही जनरल ओपीडी, डेंटल ओपीडी, डॉक्टर लाउंज, बच्चों के लिए पीडियाट्रिक वार्ड, पुरुष व महिला वार्ड, शौचालय, चेंजिंग रूम, पैंट्री और कोल्ड चेन की व्यवस्था रहेगी। मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट, दिव्यांगजनों के लिए सुगम पहुंच, एंबुलेंस, कार और दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी बनेगी।

सात संपर्क सड़क परियोजनाएं भी शामिल
सड़क परियोजनाओं में सात संपर्क सड़कें शामिल हैं, जिन पर कुल 3 करोड़ 96 लाख खर्च होंगे। इनकी कुल लंबाई करीब 8.25 किलोमीटर है।
एनएच-148बी से नायन वाया बनिहाड़ी 90.43 लाख रुपये, 1.9 किमी।
धानोता गांव के चारों ओर बाइपास: 87.24 लाख रुपये, 2.455 किमी।

नारनौल-नांगल चौधरी-बुढ़वाल सड़क से नौलायजा: 63.45 लाख रुपये, 1.22 किमी, चौड़ीकरण व मजबूतीकरण।

निजामपुर-नांगल चौधरी से धोलेड़ा वाया सरेली-बिगोपुर: 60.96 लाख रुपये, 0.4 किमी।

निजामपुर-नांगल चौधरी सड़क से इस्लामपुर: 35.91 लाख रुपये, 0.73 किमी।

नारनौल-सिंघाना सड़क से मोहम्मदपुर: 33.54 लाख रुपये, 0.4 किमी।

बदोपुर से दूधवा (राजस्थान सीमा तक): 25.4 लाख रुपये, 1.14 किमी शामिल हैं।

इसके अलावा निजामपुर-नांगल चौधरी सड़क से छापड़ा, बीबीपुर और पीपा का नांगल को जोड़ने वाले मार्ग पर 120.63 लाख रुपये की लागत से 2.7 किलोमीटर लंबी ईंट की चिनाई की साइड ड्रेन बनाई जाएगी। इसमें 1850 मीटर नाली का निर्माण और 850 मीटर लंबी 600 मिमी व्यास की हयूम पाइप पुलिया को हटाकर दोबारा बिछाया जाएगा।


इन गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन
छह उप स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया गया है। इनमें हुडीना, कमानियां, बड़गांव, सीगड़ा, बुचावास और पल्ह के उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र 55.50 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ है, यानी छह केंद्रों पर कुल 3.33 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इन केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed