{"_id":"6a4d41d03e9b29ffab0519ea","slug":"head-post-office-conducting-a-philately-drive-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142214-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान डाकघर चला रहा फिलाटेली ड्राइव अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान डाकघर चला रहा फिलाटेली ड्राइव अभियान
Tue, 07 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल प्रधान डाकघर की ओर से 6 से 18 जुलाई तक विशेष फिलाटेली ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनता में डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत छात्रों को 6000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति पाने का अवसर मिलेगा।
प्रधान डाकघर नारनौल के जनसंपर्क निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि डाक टिकट देश-विदेश के इतिहास, कला, विज्ञान और संस्कृति से बच्चों को परिचित कराते हैं। डाक विभाग स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगा।
फिलाटेली डिपॉजिट अकाउंट (पीडीए) मात्र 200 रुपये की न्यूनतम राशि से खोला जा सकता है। यह राशि खाते में बैलेंस के रूप में जमा रहती है। खाताधारकों को नए डाक टिकट और सूचना पत्रक सीधे घर पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगे।
विज्ञापन
डाक विभाग कक्षा 6वीं से 9वीं तक के छात्रों के लिए दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना चलाता है। इसके तहत पात्र छात्रों को 6000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है।