फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   He who seeks to liberate his ancestors comes here: Swami Kamaldas.

गया वह आता है जिसे अपने पितरों को मुक्त करना होता है : स्वामी कमलदास

Thu, 08 Oct 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
He who seeks to liberate his ancestors comes here: Swami Kamaldas.
फोटो संख्या:81- मोहल्ला नीमड़ी  नीचे ​स्थित ​शिव मंदिर में कथा  सुनाते ---संवाद - फोटो : File Photo
महेंद्रगढ़। पितृपक्ष के उपलक्ष्य में श्री लाइना बाबा सरकार की अनुकंपा से नीमड़ी नीचे साईं मंदिर में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन स्वामी कमलदास बापू ने सृष्टि की उत्पत्ति और भगवान शिव के विभिन्न व्रतों की कथा सुनाई। उन्होंने गया में श्राद्ध करने के धार्मिक महत्व और इसके पांच प्रमुख कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गयासुर नामक असुर ने कठोर तपस्या कर ब्रह्माजी से ऐसा वरदान प्राप्त किया था, जिससे उसके दर्शन मात्र से लोग पापमुक्त हो जाते थे। देवताओं ने यज्ञ के लिए गयासुर से पवित्र स्थान मांगा और उसने अपना शरीर अर्पित कर दिया। उसके लेटने पर शरीर पांच कोस तक फैल गया, जिसे आगे चलकर गया क्षेत्र के रूप में जाना गया।
विज्ञापन


स्वामी कमलदास बापू ने बताया कि गयासुर ने बाद में वरदान मांगा कि यह स्थान लोगों और पितरों को तारने वाला बना रहे। तभी से गया में श्राद्ध और पिंडदान की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के 12-13 माह के मासिक श्राद्ध पूरे होने के बाद पितृपक्ष में तिथि के अनुसार उसे पितरों में मिलाया जाता है। गया में श्राद्ध के बाद अंतिम श्राद्ध बदरीनाथ धाम के ब्रह्मकपाली में करने की परंपरा बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गया में भगवान विष्णु गदाधर रूप में पितृदेवता के रूप में विराजमान हैं और पिंडदान के लिए गया को सर्वोत्तम स्थान माना गया है। इस अवसर पर मंदिर प्रधान देवेंद्र अरोड़ा, सुनील लखेरा, पुजारी योगेश शर्मा, अरुण अग्रवाल, सुमन, विक्की सोनी, सिया, सत्यवती देवी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed