{"_id":"6910dd5b7179a8fa4a094883","slug":"hcnv-beat-mumbai-by-eight-wickets-in-all-india-vc-cup-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121531-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ऑल इंडिया वीसी कप में हकेंवि ने मुंबई को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ऑल इंडिया वीसी कप में हकेंवि ने मुंबई को आठ विकेट से हराया
Sun, 09 Nov 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- मैच जीतने के बाद हकेंवि क्रिकेट टीम के खिलाड़ी--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) हिसार में खेले जा रहे 21वें ऑल इंडिया वाइस-चांसर्ल्स कप के लीग मैच में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) की क्रिकेट टीम ने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई को आठ विकेट से हराया।
डॉ. अहलावत ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में हकेंवि की टीम ने 14.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। हकेंवि की टीम की ओर अनुराग ने 63 रनों की नाबाद तथा कप्तान डॉ. विनय अहलावत ने 33 रनों की शानदार पारी खेली।
इससे पहले हकेंवि की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए डॉ. राकेश कुमार, डॉ. विनय अहलावत व दिनेश चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए। अनुराग को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। इस तरह हकेंवि की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैच आठ विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया और टीम को बधाई दी। कुलपति ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन किया है बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह जीत हमारे विश्वविद्यालय के खेल संस्कृति और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।
विश्वविद्यालय के सम कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने भी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी। क्रिकेट टीम के कप्तान डॉ. विनय अहलावत ने बताया कि ऑल इंडिया वीसी कप देश के शैक्षणिक संस्थानों के स्टॉफ के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स में से एक है। इस वर्ष इस टूर्नामेंट में देशभर के विश्वविद्यालयों की 24 टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं।