फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hawan was performed in Dhanaunda for purification of the contractor's intellect

Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा में ठेकेदार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन

Wed, 16 Jul 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 16 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hawan was performed in Dhanaunda for purification of the contractor's intellect
फोटो 18अटेली कस्बे के धन्नौदा रोड शराब ठेके को हटाने के लिए हवन करते स्थानीय लोग। संवाद
मंडी अटेली। कस्बे के धनौंदा रोड पर वार्ड तीन-चार के रिहायशी क्षेत्र में शराब ठेका खोलने के बुधवार को 11वें दिन में धरना जारी रहा।
विज्ञापन

शराब ठेकेदार के मन को बदलने के लिए रामोतार पुरुषार्थ ने हवन करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार से धरने पर दो व्यक्तियों का क्रमिक अनशन शुरू होगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ठेके को हटाने के लिए आबकारी विभाग, जिला उपायुक्त व मंत्री आरती राव के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अभी तक ठेका नहीं हटा है। अटेली कस्बे के चेयरमैन संजय गोयल समेत सभी पार्षद ठेको को यहां से हटाने के समर्थन में धरने पर बैठे हैं।

नपा प्रधान संजय गोयल ने बताया कि ठेके विरोध में वार्ड के लोगों ने पक्का मन बना लिया है कि यहां से शिफ्ट करा कर ही धरना समाप्त करेंगे। इस मौके पर चेयरमैन संजय गोयल, पार्षद प्रेमलता, स्नेहलता, अनिल गुप्ता, आर्य समाज जिला प्रधान हरदयाल आर्य, राजेंद्र वैध, दिनेश आर्य, अशोक जांगड़ा, मुकेश जांगिड़, बिरेंद्र सिंह, सेवानिवृत गिरदावर बेद प्रकाश, सुनील प्रजापति, सेवानिवृत प्राचार्य डाॅ. सतबीर यादव, डाॅ. राजेंद्र गौड़, विजयपाल रोहिल्ला आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed