फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana's identity lies in victory in wars and triumph in sports: Anurag Thakur

हरियाणा की पहचान युद्धों में जय और खेलों में विजय से है : अनुराग ठाकुर

Tue, 31 Mar 2026 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Haryana's identity lies in victory in wars and triumph in sports: Anurag Thakur
फोटो संख्या:58 शहर ​स्थित खंड ​​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में मंगलवार को 400 मीटर, 8 लेन वाले अत्याधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का लोकार्पण भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत हुआ। ट्रैक का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर व कुलपति प्रो. डाॅ. टंकेश्वर कुमार ने किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, खेल निदेशक डॉ. संदीप दुल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनू यादव उपस्थित रहे। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण 10.65 करोड़ की लागत से किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हरियाणा की पहचान युद्धों में जय और खेलों में विजय से है। विश्वविद्यालय ने खेल के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खेल की अपार संभावनाएं हैं और खेल और युवा मेरी रुचि के केंद्र हैं। जैसे राम के साथ हनुमान जुड़े होते हैं। वैसे ही खेल युवाओं के साथ संवाद स्थापित मुझे भाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को मेहनत का महत्व बताते हुए कहा कि जब पसीना बहाओगे तभी जीत होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अवसरों का लाभ उठाएं, निरंतर सीखते रहें और अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें। सफलता का मार्ग इसी से प्रशस्त होता है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ डिग्री ही नहीं बल्कि तकनीक को अपनाना और जीवनभर सीखते रहना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के अध्ययन और शोध की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें बल्कि व्यापक ज्ञान अर्जित करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2047 से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना अवश्य साकार होगा यदि हमारा संकल्प दृढ़ हो। उन्होंने देश की सुरक्षा में सैनिकों के योगदान को भी नमन किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह ट्रैक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। सम्मेलन में प्रो. रमेश कुमार एवं कुरुक्षेत्र विश्वविदालय के आरकेएसडी कॉलेज कैथल के प्रो. सुरेंद्र सिंह की ओर से निर्मित पुस्तक का विमोचन किया गया। अनुराग ने राष्ट्रीय सेवा योजना और 16 हरियाणा बटालियन विश्वविद्यालय के कैडेट्स से भी मुलाकात की।
कार्यक्रम में खेल शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार, शिक्षा संकाय के डीन प्रो. रविंद्र अहलावत, कुलपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रणबीर खटाना, एक्सईएन कुमार गौरव, जेई मुकेश यादव, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के सुरेंद्र बराला, महेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव, कॉर्पोरेटिव बैक के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

-------------------------
अब हकेंवि में यह सुविधाएं हों सकेंगी उपलब्ध
3000 मीटर स्टीपलचेज ट्रैक, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर ट्रैक मार्किंग, 20 किमी वॉक रेस, मैराथन रिले एक्सचेंज जोन की सुविधाएं उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास कर सकेंगे। इन सुविधाओं के बढ़ने से जल्द ही हकेंवि के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराएंगे।

फोटो संख्या:58 शहर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद

फोटो संख्या:58 शहर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed