{"_id":"65e45fc58a8a2d92b008038a","slug":"haryana-two-buses-started-from-mahendragarh-to-rohtak-and-kurukshetra-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: यात्रियों को मिली सुविधा; महेंद्रगढ़ से रोहतक व कुरुक्षेत्र के लिए दो बसें शुरू, ये रहेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: यात्रियों को मिली सुविधा; महेंद्रगढ़ से रोहतक व कुरुक्षेत्र के लिए दो बसें शुरू, ये रहेगा समय
सार
रोहतक से बस प्रतिदिन 8:45 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी, 10:40 बजे रोहतक के लिए रवाना होगी। वहीं कुरुक्षेत्र से 10:40 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी और 12:45 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रोहतक व कुरुक्षेत्र डिपों की नई बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों के चलने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। बस स्टैंड इंचार्ज तेजपाल ने बताया कि रोहतक व कुरुक्षेत्र डिपों की बस सेवा शुरू की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया रोहतक डिपो की बस प्रतिदिन रोहतक बस स्टैंड से सुबह 6 बजे रवाना होगी जो वाया दादरी होते हुए सुबह 8:45 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। उसके बाद 9:30 बजे नारनौल पहुंचेगी। वापसी में सुबह 9:58 बजे नारनौल बस स्टैंड से रवाना होगी। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर सुबह 10:40 बजे रवाना होकर 12:40 बजे रोहतक पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी बस सेवा कुरुक्षेत्र डिपो ने शुरू की है। यह बस कुरुक्षेत्र, अंबाला वाया 152डी होते हुए महेंद्रगढ़ पहुचेंगी। यह बस कुरुक्षेत्र से सुबह 6 बजे चलकर वाया 152डी होते हुए सुबह 10:40 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी व उसके बाद नारनौल के लिए रवाना हो जाएगी। यह बस नारनौल से दोपहर 12 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
दोपहर 12:35 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी व शाम 4 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र का तीर्थ स्थानों में से एक है। इस बस के चलने से यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। सामाजिक संगठनों द्वारा बस चलाने पर राज्य परिवहन के अधिकारियों का आभार जताया।