{"_id":"66a3e0cf064172a7a306c86c","slug":"haryana-is-the-land-of-heroes-dr-purna-prabha-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114468-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा वीरो की धरा है : डॉ. पूर्ण प्रभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा वीरो की धरा है : डॉ. पूर्ण प्रभा
Fri, 26 Jul 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-04पीजी कॉलेज में पौधरोपण करती प्राचार्य पूर्णप्रभा व अन्य स्टाफ सदस्य। स्त्रोत-संस्
नारनौल।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के एनएसएस यूनिट और यूथ रेडक्रॉस के सौजन्य से कारगिल विजय दिवस पर पौधरोपण किया गया।
प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि हरियाणा वीरो की धरा है और इस धरा के आभूषण पेड़-पौधे हैं। पेड़-पौधे धरती और उसके जीवों के लिए वरदान है। हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक गांव से कोई न कोई वीर जवान सेना में कार्यरत है। यहां के जवान देश से वफा करते हुए अपनी जान देश पर कुर्बान कर गए। आज उनकी शहादत पर एक पौधा शहीदों के नाम लगाया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में त्रिवेणी लगाई गई। कारगिल युद्ध में जिला महेंद्रगढ़ के सैनिकों का पूरा-पूरा योगदान रहा है। जिला महेंद्रगढ़ सबसे ज्यादा शहीद का दर्जा मिलने वाले सैनिक भी महेंद्रगढ़ से ही है।
यूथ रेड क्रॉस और पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन और सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव ने इस मौके पर प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा जगाया। महाविद्यालय कुलसचिव व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सत्यपाल सुलोदिया एवं डाॅ. पलक के नेतृत्व में एनएसएस इकाई नारनौल ने महाविद्यालय में पौधे लगाकर अमर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर सुलोदिया ने बताया कि एनएसएस यूनिट प्रत्येक अवसर पर और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करती है। प्रोग्राम अधिकारी डाॅ. पलक ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यार्थियों की सराहना की।