फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana culture seen along with agriculture in 40th state level three day livestock exhibition in Mahendergarh

Mahendergarh: 40वीं राज्य स्तरीय तीन दिवसीय पशुधन प्रदर्शनी, एग्रीकल्चर के साथ दिखेगा हरियाणा का कल्चर

Sat, 24 Feb 2024 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Feb 2024 12:03 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ में लगी 40वीं राज्य स्तरीय तीन दिवसीय पशुधन प्रदर्शनी में एग्रीकल्चर के साथ हरियाणा का कल्चर दिखेगा। इस प्रदर्शनी में 30 एकड़ में पंडाल सजाया गया है, 200 से अधिक स्टॉलें लगी और दो हजार से अधिक उन्नत नस्ल के पशु शामिल होंगे।

विज्ञापन
Haryana culture seen along with agriculture in 40th state level three day livestock exhibition in Mahendergarh
राज्य स्तरीय तीन दिवसीय पशुधन प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर 24 से 26 फरवरी तक लगने वाली 40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी के लिए सजकर तैयार है। डेयरी एवं पशुपालन विभाग तथा जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पशुपालक भी अपनी उत्तम नस्ल के पशुओं को लेकर पहुंचने लगे हैं। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल पहुंचे। उन्होंने पशु प्रदर्शनी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रदर्शनी में आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पशुधन प्रदर्शनी में एग्रीकल्चर के साथ-साथ हरियाणवी कल्चर भी नजर आएगा। हरियाणा बीन, ढोल, नगाड़े, रागनी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहेंगी। राज्य पशुधन प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल पर दो प्रदर्शनी हाल बनाए गए हैं। इनमें डेयरी बागवानी तथा खेती बाड़ी में उपयोग होने वाले आधुनिक यंत्र की प्रदर्शनी की जाएगी। यहां से किसान इन यंत्रों की खरीद का ऑर्डर भी दे सकेंगे।

इसके अलावा फसलों तथा पशुओं के लिए विभिन्न प्रकार की दवाइयां की प्रदर्शनी भी यहां पर लगाई गई हैं। यहां आने वाले पशुपालकों व उनके पशुओं के लिए टेंट लगाए गए हैं। वहीं पर उन्हें भोजन व पानी मुफ्त उपलब्ध रहेगा। डेयरी एवं पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हर रोज लाखों के इनाम बांटे जाएंगे। इस दौरान लकी ड्रा भी निकले जाएंगे जिसमें प्रतिदिन बुलेट मोटरसाईकिल व स्कूटी आदि ईनाम स्वरूप प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed