फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Central University named Best Innovation Stall Award at EV-Expo

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ईवी-एक्सपो में हकेविवि के नाम रहा बेस्ट इनोवेशन स्टॉल अवॉर्ड

Mon, 08 Aug 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Haryana Central University named Best Innovation Stall Award at EV-Expo
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) महेंद्रगढ़ ने देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 15वें तीन दिवसीय इलेक्ट्रिक व्हिकल्स एग्जीबिशन (ईवी-एक्सपो)-2022 में बेस्ट इनोवेशन स्टॉल अवॉर्ड का खिताब रविवार को अपने नाम किया है। तीन दिनों तक चली इस प्रदर्शनी में लगभग 100 राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्भवन केंद्र की ओर से स्मार्ट इको फ्रेंडली कार सहित सात विभिन्न पर्यावरण हितैषी इनोवेशन प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि व केंद्रीय राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भानु प्रताप सिंह वर्मा सहित स्टॉल पर आए आगंतुकों द्वारा खूब सराहा गया। भानु प्रताप सिंह वर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय वर्तमान में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को लेकर गंभीर है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की जा रही तकनीक पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में कारगर साबित होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति तथा ईवी-एक्सपो में विशिष्ट अतिथि प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बेस्ट इनोवेशन स्टॉल अवॉर्ड हासिल करने पर विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्भवन केंद्र की संयोजक प्रो. सुनीता श्रीवास्तव व उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान हम सभी के लिए गर्व की बात है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्भवन केंद्र भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण हितैषी तो तकनीक विकसित की है, वह पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

इंसेट
नई तकनीकों पर हो रहा है कार्य
विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्भवन केंद्र की संयोजक प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हम लगातार नई-नई तकनीकों पर कार्य कर रहे हैं। ईवी-एक्सपो में मिली बड़ी सफलता पर प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि अवॉर्ड का मिलना जिम्मेदारी को बढ़ा देता है। अब केेंद्र दोगुने उत्साह के साथ काम करेगा। इस अवसर पर नवाचार एवं उद्भवन केंद्र के सदस्य प्रो. पवन कुमार मौर्य, डॉ. सूरज आर्य, आलेख एस नायक, सुनील कुमार, दिलीप पटेल, संदीप सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed