फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Harit Vasundhara Aadhar Samiti distributed 6,963 cloth bags over seven years.

Mahendragarh-Narnaul News: हरित वसुंधरा आधार समिति ने सात वर्षों में बांटे 6,963 कपड़े के बैग

Thu, 02 Jul 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Harit Vasundhara Aadhar Samiti distributed 6,963 cloth bags over seven years.
नारनौल। प्रतिबंध के बाद भी प्लास्टिक के बैग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। पॉलीथिन के खिलाफ कभी-कभार ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। इसके बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। हालांकि हरित वसुंधरा आधार समिति जिले को प्लास्टिक बैग से मुक्त करने में जुटी है। समिति की ओर से सात वर्षों में 6,963 इको फ्रेंडली बैग बांटकर लोगों का जागरूक किया जा चुका है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस 3 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन लोगों को प्लास्टिक बैग के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाता है। जिले को प्लास्टिक बैग मुक्त करने के लिए हरित वसुंधरा आधार समिति के पदाधिकारी व सदस्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

समिति करीब 7 वर्षों में 6,963 इको फ्रेंडली बैग वितरित कर चुकी है। समिति के सदस्य सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक आदि के माध्यम से लगातार पर्यावरण के प्रति जनजागरण अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के वाइस प्रेसिडेंट जगदीश यादव ने बताया कि बचपन में जब सुभाष स्टेडियम में खेलने जाता था तो वहां गिने चुने ही पेड़ होते थे। कई वर्षों बाद जब अपने बच्चों को लेकर स्टेडियम गया तब भी पेड़ों की संख्या उतनी ही थी। तभी समिति गठित करने का विचार आया। इसके बाद पर्यावरण सरंक्षण व आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अप्रैल 2019 को समिति का गठन कर रजिस्टर्ड कराया गया।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस अभियान में उनके साथ कुछ साथी जुड़े थे लेकिन धीरे धीरे उनके साथ लोग जुड़ने लगे। आज उनकी टीम में 51 लोग हैं। उनकी टीम सड़क किनारे पड़े सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर डंपिंग यार्ड में डलवाती है।
जरूरतमंद महिलाएं सिलती हैं बैग
यादव ने बताया कि बाजार से सूती कपड़ा खरीदकर स्थानीय जरूरतमंद महिलाओं से बैग सिलवाए जाते हैं। इसकी एवज में उन्हें उनका मेहनताना दिया जाता है। इन इको फ्रेंडली बैग पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश लिखा होता है। शहर में होने वाले छोटे बड़े आयोजन के दौरान फैलने वाले प्लास्टिक को रोकने के लिए समिति की ओर से हरित थाली बैंक 2025 में शुरू किया गया। इस स्टेनलेस थाली के साथ एक चम्मच व गिलास भी दिया जाता है।

अब तक लगाए हजारों पौधे
भावी पीढ़ी को एक अच्छा व सुरक्षित पर्यावरण देने के उद्देश्य से काम कर रही समिति अब तक ट्री गार्ड के साथ स्टेडियम, शहर के चारों स्वर्ग आश्रम, शोभा सागर तालाब, पीजी व गर्ल्स कॉलेज व सैनी स्कूल सहित अनेक स्थानों पर छायादार व फलदार करीब 8 हजार पौधे लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed