फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hakeenvi's film Haribanga got first place in Haryana Film Festival

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की फिल्म हरिबंगा ने पाया पहला स्थान

Thu, 10 Apr 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 10 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hakeenvi's film Haribanga got first place in Haryana Film Festival
फोटो संख्या:60-हरियाणा फिल्म   फेस्टिवल से लौटे हकेवि के विद्यार्थी कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार
महेंद्रगढ़। एमडीयू रोहतक में हरियाणा सिने फाउंडेशन एवं विश्व संवाद केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में डाक्यूमेंट्री की श्रेणी में फिल्म हरिबंगा को प्रथम स्थान व जोहड़ एक धरोहर को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

फिल्म फेस्टिवल में विभाग की ओर से विद्यार्थी सिमरनजीत, गौरव, सौरव रंजन, मनोज, शालिनी सिंह, अलबरटीना, मिदुन, प्रीतम पाठक, रवि, प्रीति, भावना, श्री लक्ष्मी, आंचल, साक्षी, रोशनी ने भाग लिया। फिल्म फेस्टिवल से लौटे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार से मुलाकात की। कुलपति ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से 11 फिल्में फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजी गईं थी। इनमें से दो फिल्मों को पुरस्कार के लिए चुना गया। समापन समारोह में विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विभाग के शिक्षक डाॅ. सुरेंद्र कुमार ने फेस्टिवल में निर्णायक सदस्य के रूप में भाग लिया। फिल्म फेस्टिवल का नेतृत्व विभाग के शिक्षक डाॅ. नीरज कर्ण सिंह, डाॅ. सुरेंद्र, डॉ. आलेख एस नायक ने किया। इस अवसर पर विभाग की सहायक आचार्य डाॅ. भारती बत्रा, प्रो. प्रकाश सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed