फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Guru Vashishtha applied the first tilak to Shri Ram.

Mahendragarh-Narnaul News: गुरु वशिष्ठ ने किया श्रीराम को प्रथम तिलक

Tue, 15 Oct 2024 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Guru Vashishtha applied the first tilak to Shri Ram.
नारनौल। श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाडा की रामलीला का राजतिलक के साथ समापन हो गया। रामलीला में भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने के उपरांत राजतिलक कर उन्हें सिंहासन पर बैठाने की लीला का सुंदर मंचन किया गया। रामलीला में अंतिम दिन अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश मेहता रहे। अध्यक्षता सूरज अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि संजय सराफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में दिखाया कि प्रभु श्री राम के अयोध्या वापस लौटने पर समस्त अयोध्या नगरी में खुशी की लहर दौड़ जाती है और सभी अयोध्या वासी राजमहल पहुंचकर प्रभु श्रीराम के राजतिलक के गवाह बनते हैं। इस दौरान भगवान श्री राम को प्रथम तिलक गुरु वशिष्ठ ने किया। राजतिलक के बाद मुख्यातिथि ने रामलीला के सभी कलाकारों व कार्यकारिणी को पुरस्कृत किया। इस दौरान संपूर्ण रामलीला मंचन के दौरान सर्वश्रेष्ठ कलाकारों के रूप में बलवंत सैनी, मोहित सोनी, मनोज वर्मा व मनमोहन सोनी को स्मृति चिन्ह भेंटकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ट्रस्ट प्रधान संजय गर्ग ने इस वर्ष रामलीला मंचन में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, साथियों व धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिम्भु दयाल गर्ग, जगदीश भारद्वाज, नरेंद्र जैन, कैलाश हरित, विनोद सर्राफ, विष्णु शर्मा, विशाल हरित, बलवान सैनी, दिनेश भार्गव, संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed