फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   guest teachers

आज मनाएंगे काला दिवस, पंडाल में लगेंगे काले झंडे

Sun, 21 Jun 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल Updated Sun, 21 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन

नौकरी बचाने के लिए प्रदेश के शिक्षामंत्री के गृह जिले में महापड़ाव डाले गेस्ट टीचर अब बिहार में जाकर भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे। अखिल भारतीय कच्चे कर्मचारी संघ से संबंध रखने वाले अतिथि अध्यापक संघ के कार्यकर्त्ता देशभर के 7 लाख कच्चे कर्मचारियों के साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार करेंगे। वहीं तैयारी पूरी न होने से शनिवार को नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम टाल दिया।

विज्ञापन


महापड़ाव के चौथे दिन 21 जून को निंदा दिवस के रूप में मनाने को लेकर गेस्ट टीचर तैयारियों में लगे रहे। जहां दुनिया भर में योग दिवस मनाया जाएगा, वहीं योग गुरू बाबा रामदेव के गृह जिले में गेस्ट टीचर काले दिन के रूप में मनाएंगे। 23 जून से महापड़ाव में कुछ अतिथि अध्यापक आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन


कोर कमेटी के मुताबिक आमरण अनशन पर बैठने वालों की लिस्ट तैयार कर ली गई हैं। गेस्ट टीचरों ने शिक्षामंत्री के गृहक्षेत्र में जाकर नुक्कड़ सभा करने का कार्यक्रम तैयारी पूरी नहीं होने के कारण शनिवार को टाल दिया। यह कार्यक्रम रविवार से शुरू होगा। कार्यक्रम के तहत शिक्षामंत्री के गृहक्षेत्र में 50 हजार पंफ्लेट और 2 हजार सीडी वितरित की जाएंगी। सीडी में रामबिलाश शर्मा द्वारा जंतर-मंतर पर अतिथि अध्यापकों को पहली कलम से पक्का करने संबंधी और अन्य बयान की वीडियो क्लिप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed