फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Granting equal rights to daughters is essential: Sangeeta

बेटियों को समान अधिकार देना आवश्यक : संगीता

Mon, 06 Jul 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Granting equal rights to daughters is essential: Sangeeta
फोटो संख्या:61- उप स्वास्थ्य केंद्र पोता में लिंगानुपात सुधार एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान - फोटो : निरीक्षण के दौरान विभागीय बाबू से पूछताछ करती, महापौर। संवाद
कनीना। गांव पोता स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में घटते लिंगानुपात, कन्या भ्रूण हत्या और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर जागरूकता बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एएनएम संगीता ने की। संगीता ने कहा कि बेटियों को समाज में समान अधिकार और सम्मान देना आवश्यक है। घटता लिंगानुपात लैंगिक भेदभाव और पुत्र को प्राथमिकता की सोच के कारण गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने बेटियों को परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। कन्या भ्रूण हत्या एक सामाजिक अपराध है, जिसे जन-जागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता है। महिलाओं को कुपोषण से बचाव, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed