{"_id":"65f89bd5e08095ed0708d347","slug":"gram-panchayat-and-public-works-department-face-to-face-regarding-construction-of-600-meter-road-work-stopped-narnol-news-c-203-1-sroh1010-108212-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 600 मीटर सड़क निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत व लोक निर्माण विभाग आमने-सामने, काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 600 मीटर सड़क निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत व लोक निर्माण विभाग आमने-सामने, काम बंद
Tue, 19 Mar 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव अगिहार की सीमा में 600 मीटर सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग व ग्राम पंचायत आमने-सामने हो गए। इसके कारण पांच माह से काम बंद पड़ा है। ग्राम पंचायत की ओर से अधिकारियों से बार-बार सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन पांच माह के दौरान भी विभाग के जिम्मेदार सिर्फ 600 मीटर के बचे हुए टुकड़े को पूरा नहीं कर पाए हैं।
गत वर्ष बुचावास से गांव अगिहार तक 6.800 मीटर सड़क निर्माण के लिए बजट जारी कर टेंडर किए गए थे। सितंबर-अक्तूबर माह में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। टेंडर के अनुसार यह दूरी गांव अगिहार तक थी, लेकिन गांव अगिहार की सीमा में सिर्फ 200 मीटर ही सड़क निर्माण हो पाया था। इसके बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया।
ग्रामीणों ने विधायक से लेकर अधिकारियों को अवगत कराया था। हालांकि अधिकारियों की ओर से फरवरी माह के दौरान काम शुरू कराया गया था। जब ठेकेदार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह सिर्फ 280 मीटर में ही निर्माण करेंगे। इस पर सरपंच ने कहा कि सड़क निर्माण तो 600 मीटर में होना है। ऐसे में शेष रहे 320 मीटर सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी किसकी होगी। विभाग के जिम्मेदारों व ठेकेदार द्वारा बुलडोजर से सड़क उखाड़ कर लीपापोती का काम शुरू कर दिया तो सरपंच ने 600 मीटर में निर्माण की मांग उठाई थी। इस पर ठेकेदार ने टेंडर के अनुसार सिर्फ 280 मीटर निर्माण करने की बात कही थी तो सरपंच व ग्रामीणों की ओर से काम बंद कर दिया। इसके बाद अधिकारियों तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
152डी से हकेंवि व एक दर्जन गांवों के लिए थी सुगम राहें
गांव बुचावास से गुजर रहे 152डी राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव अगिहार तक यह सड़क हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) सहित मालड़ा, बवाना, खेड़ी, तलवाना, झूक, जांट, भूरजट, आकोदा, खुडाना सहित एक दर्जन से अधिक गांवों को 152डी कट पर पहुंचने के लिए सुगम राहें थीं। अब अधूरे निर्माण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब गांव के बीचोंबीच आधी सड़क की खुदाई कर विभाग के जिम्मेदार इसे बनाना भूल गए।
ग्राम पंचायत की ओर से अटेली विधायक सीताराम यादव को इस बारे में अवगत कराया था। गांव अगिहार की सीमा में महज 200 मीटर ही सड़क बना है जबकि 600 मीटर अधूरा छोड़ दिया। पांच माह का समय बीत गया है, लेकिन इस सड़क को आधा उखाड़कर छोड़ दिया गया है। ठेकेदार ने कहा था कि वह केवल 280 मीटर सड़क बनाएगा, जबकि 600 मीटर में शेष कार्य बचा था। ऐसे में 320 मीटर में निर्माण के लिए कौन जिम्मेदार था। अब लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
-- - दलबीर सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत अगिहार
इस मार्ग की कुल दूरी 6.8 किलोमीटर में निर्माण की स्वीकृति मिली थी, लेकिन इसकी कुछ दूरी बढ़ गई जिसके कारण रिवाइज अप्रूवल लेनी जरूरी है। रिवाइज अप्रूवल मिलते ही इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। हालांकि अभी टेंडर पूरा होने में समय शेष है, जल्द ही इसका निर्माण पूरा कराया जाएगा।
-- - जितेंद्र शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग