फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Govt order

निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगाने के निर्देश

Fri, 07 May 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Govt order
नारनौल। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्रदेश के निजी विद्यालयों में पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों की शिक्षा के लिए केवल एनसीईआरटी की किताबें लगवाएं।
विज्ञापन

निजी विद्यालयों में पैसे कमाने के लिए निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई होती है, अब हरियाणा के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें ही पढ़ाने का निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है। शिक्षा विभाग कार्यालय द्वारा पत्र संख्या क्रमांक 8/27-2020 पीएस (2 ) 06/5/2021 जारी करके ये हिदायत दी गई है। हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा नियमावली 2003 के नियम 10 को संशोधित करके कानून बना दिया है कि प्रदेश के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें ही पढ़ाई जाए ताकि प्रदेश के निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल अपने फायदे के लिए लगवाते हैं निजी प्रकाशकों की किताबें
निजी विद्यालय अपने स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें लगाते रहें। निजी प्रकाशकों द्वारा अंदरखाते निजी विद्यालयों को किताबों पर मोटा कमीशन दिया जाता था, जिसका भार अभिभावकों की जेब पर पड़ता है। जबकि एनसीईआरटी की किताबें कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक सस्ते दामों में मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मांग को लेकर बार-बार शिक्षामंत्री व अधिकारियों से मिलने वाले एडवोकेट कैलाश चंद्र का कहना है कि प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में एनसीईआरटीई, की किताबें लागू करवाने के लिये काफी समय से हमारे द्वारा मांग की जा रही थी। कई बार हरियाणा सरकार को पत्र भी लिखा और शिक्षा मंत्री व निदेशक शिक्षा विभाग से मुलाकात करके मांग की थी। अब प्रदेश सरकार ने इस बारे में नियम को बदला है। अगर अब भी इस नए संशोधन को लागू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा व न्यायालय के माध्यम से इसे लागू करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed