फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Governments working on the principle of Antyodaya: Athawale

उपमंडल अधिकारी के समक्ष 19 लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

Tue, 12 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Governments working on the principle of Antyodaya: Athawale
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम दिनेश कुमार - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। सरकार की सभी योजनाओं, सेवाओं को तय समय में जनता तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अधिकारी नागरिकों की समस्याएं सुनें और उन्हें कानून के दायरे में रहते हुए पूरा करें।
विज्ञापन

यह निर्देश एसडीएम दिनेश ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन में लगाए कैंप कार्यालय में अधिकारियों को दिए। एसडीएम के समक्ष 19 समस्याएं रखी गई इनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया और शेष को अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। राज्य सरकार के निर्देश पर हर मंगलवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में यह कैंप कार्यालय इसी उद्देश्य के लिए लगाया गया है ताकि लोगों को नारनौल न जाना पड़े। लोगों ने भूमि विवाद, रास्तों व नालियों, बीपीएल राशन कार्डों, कब्जे, पेंशन बनवाने से संबंधित समस्याएं रखी। एसडीएम ने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। इस अवसर पर सुनील गुप्ता सहायक समाज कल्याण विभाग, रामपाल परिवाद लिपिक, राजेंद्र सिंह डीसी रीडर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed