{"_id":"63f9da73a052c785c10eaaf3","slug":"government-warned-to-strike-indefinitely-panchayat-of-45-villages-matter-of-national-highway-152d-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को अनिश्चितकाल धरने की चेतावनी: 45 गांव की हुई पंचायत, राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को अनिश्चितकाल धरने की चेतावनी: 45 गांव की हुई पंचायत, राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी का मामला
Sat, 25 Feb 2023 03:23 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज़ एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना
संवाद न्यूज़ एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 25 Feb 2023 03:23 PM IST
सार
सेहलंग से बाघोत रोड़ पर बने हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर कट का मुद्दा फिर से तूल पकड़ने लगा है। जिसको लेकर क्षेत्र के 45 गांव की पंचायतों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया। कमेटी के सदस्य रमेश क्रांति सेहलंगिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां से 5 किलोमीटर दूरी पर बाघेश्वर धाम स्थापित है।
विज्ञापन
सांकेतिक धरने पर बैठे विभिन्न गांवों के सरपंच व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेहलंग से बाघोत रोड़ पर बने हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी में प्रवेश व निकासी के लिए क्षेत्र के 45 गांव की पंचायतों ने सुबह 10 बजे से दो बजे तक अनिश्चितकालीन धरना दिया। इस दौरान सेहलंग, बाघोत 152 डी प्रवेश निकाल संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष चेयरमैन बिरेंद्र झोजू को बनाया गया। इस दौरान कमेटी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम ज्ञापन देने का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन
पचगांव गुड़गांव की रैली में मिली थी कट की मंजूरी
कमेटी के सदस्य रमेश क्रांति सेहलंगिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां से 5 किलोमीटर दूर पर बाघेश्वर धाम स्थापित है। इस धाम पर वर्ष में दो बड़े मेले लगते हैं जिसमें 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पूरे भारत से आकर दर्शन करते हैं। वही 10 किलोमीटर की दूरी पर झाड़ली में बिजली पावर प्लांट बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ 10 किलोमीटर की दूरी पर आईएमटी खुडाना जिसकी घोषणा हो चुकी है वह स्थापित है वहीं 12 किलोमीटर दूरी पर केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित है।
विज्ञापन
45 गांवों की पंचायत ने दिया एक दिन का सांकेतिक धरना
उन्होंने बताया कि पूर्व सरपंच द्वारा सरकार को लिखित रूप से इसके बारे में ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया था एवं नई पंचायतों के सरपंचों द्वारा भी लिखकर के ज्ञापन विधायक व सांसद को दिया जा चुका है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष चेयरमैन विजय सिंह नौताना ने बताया कि वर्तमान में 45 गांवों की पंचायतों ने सांकेतिक धरना देकर सरकार को चेताया है अगर यहां पर प्रवेश व निकास नहीं बनाया गया तो 13 मार्च को अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फरवरी 2022 में पचगांव गुड़गांव में एक रैली की थी उस दौरान उन्होंने इस कट के बारे में मंजूरी दी थी। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस सांकेतिक धरने में तकरीबन 700 लोग मौजूद थे। इस दौरान प्रमुख समाज सेवी ठाकुर अतरलाल, सोनू तंवर पोता, दीपक तलवाना, चेयरमैन जयप्रकाश चेयरमैन, वीरेंद्र झोजू, लीलाराम जिला पार्षद, पूनम बसई पार्षद, विकास नौताना, हरिओम पोता, विनीत कुमार सेहलंग, पंकज खेड़ी, राजेंद्र बाघोत, दलवीर सिंह चिड़िया, कुलदीप उच्चत, बलवान छितरौली, रामनिवास तलवाना, सुरेश झाड़ली, साधु राम नयागांव, सतपाल बहाला, राकेश घड़ी, सुनील चौधरी, विनेश उप चेयरमैन चिड़िया, प्रेम बहू, सतपाल, मास्टर विजयपाल, प्रवीण नंबरदार, मास्टर महेंद्र सहित विभिन्न गांव के सरपंच मौजूद रहे।