फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government is discriminating regarding development: Atar Lal

विकास को लेकर सरकार भेदभाव कर रही : अतर लाल

Mon, 26 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Government is discriminating regarding development: Atar Lal
फोटो संख्या: 58 अटेली न्याय यात्रा के दौरान गांव गोमला में लोगों को संबोधित करते अतरलाल---स्रोत
कनीना। अटेली न्याय यात्रा उपमंडल के गोमला, गोमली, खैरानी, खैराना गांवों में रविवार को पहुंची। बहुजन समाज पार्टी के अतरलाल ने कहा कि अटेली हल्के में विकास कार्यों को लेकर राज्य सरकार भेदभाव कर रही है।
विज्ञापन

भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए अटेली न्याय यात्रा निकाली जा रही है, जो अटेली हलके के सभी गांवों में जाएगी। न्याय यात्रा को सभी गांवों में ग्रामीणों का भारी समर्थन मिल रहा है। लोगों में इसे लेकर बहुत उत्साह है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों, नौकरियों और नहरी पानी में हलके के साथ भेदभाव कर रही है।
विज्ञापन

अटेली को उपमंडल बनाने, दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने, हलके में आईएमटी स्थापित करने, खेल विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम बनवाने जैसी मांगों के प्रति सरकार उदासीन तथा लापरवाह बनी हुई है। विकास कार्य रुकने के कारण इलाका पिछड़ता जा रहा है। अतरलाल ने कहा कि अब भेदभाव नहीं सहेंगे और संघर्ष करके इलाके का पूरा हक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी गांवों में अतरलाल का ग्रामीणों द्वारा फूलमालाएं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने यात्रा में उठाई जा रही मांगों को जायज बताते हुए अतरलाल को उनके संघर्ष में तन मन धन से पूरा सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और दवाइयों की कमी के बारे में भी शिकायत की जिसे अतरलाल ने शीघ्र सरकार के संज्ञान में लाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, राकेश यादव, पवन प्रजापत, मनोज कौशिक, मदनलाल, रामचंद्र, मनोज, रामपाल सिंह, महेश चौहान, कुलदीप पंच, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed