फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government departments owe Rs 31.04 crore in electricity bills

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी विभागों पर 31.04 करोड़ बिजली बिल बकाया

Sun, 18 May 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 18 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government departments owe Rs 31.04 crore in electricity bills
फोटो नंबर- 20नारनौल ​स्थित बिजली निगम कार्यालय।
नारनौल। बिजली निगम 30 से 40 हजार रुपये बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर आम उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट देता है, लेकिन एक सरकारी विभागों के साथ नहीं होता है।
विज्ञापन

विभिन्न सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपये बकाया है, यहां तक की मूल राशि के अलावा बिजली बिल पर लगने वाले ब्याज की राशि ही करोड़ों में है। जिले में विभिन्न सरकारी विभागों पर करीब 31.04 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन

जबकि आर्थिक रूप से कमजोर आम लोगों को बिजली बिल नहीं भरने के कारण कनेक्शन कटने का डर सताता रहता है। हालांकि बिजली निगम समय-समय पर जिन सरकारी विभागों पर बिजली बिल बकाया है, उन विभागों को बिजली बिल भरने के बाबत कई बार अवगत करवाया जाता है, लेकिन कनेक्शन बहुत कम विभागों के ही काटे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट



नारनौल और महेंद्रगढ़ डिविजन पर लाखों रुपये बकाया



नारनौल डिविजन में स्थित सरकारी विभागों के करीब 14.75 करोड़ रुपये और महेंद्रगढ़ डिविजन में स्थित सरकारी विभागों पर करीब 16.28 करोड़ रुपये बकाया है। सबसे ज्यादा पंचायतों, नगर परिषद व नगर पालिका और जन स्वास्थ्य विभाग के बिजली बिल बकाया है। ग्राम पंचायतों पर करीब 17.56 करोड़ रुपये के बिजली बिल बकाया है। इसमें से मूल राशि 6.59 करोड़ रुपये और 8.96 करोड़ रुपये ब्याज लग गया है। नगर परिषद व नगर पालिका पर करीब 5.43 करोड़ रुपये के बिजली बिल बकाया है। इसमें से मूल राशि 3.72 करोड़ रुपये है। वहीं 1.70 करोड़ रुपये ब्याज राशि है। जन स्वास्थ्य विभाग पर करीब 1.02 करोड़ रुपये के बिजली बिल बकाया है, जिसमें से मूल राशि 80.24 लाख रुपये हैं, जिस पर 21.99 लाख रुपये का ब्याज के जुड़ चुके हैं। वहीं शिक्षा विभाग पर करीब 97.34 लाख, स्वास्थ्य विभाग पर करीब 20.88 लाख रुपये और जिला प्रशासनिक कार्यालयों पर करीब 64.67 लाख रुपये के बिजली बिल बकाया है।



-------
कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बिजली बिल जमा नहीं करवाने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद बिजली अदालत में समस्या को रखा था। जहां बिजली बिल को जमा करवाने के लिए दो किस्त बना दी गई। आश्वासन दिया गया की पहली किस्त जमा करवाने के बाद कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा।-शकुंतला देवी, मोहल्ला पुरानी सराय

-------------



हमेशा बिल समय पर जमा करता हूं, लेकिन दिसंबर में मीटर रीडिंग नहीं दिखा रहा था और बिल भी नहीं दिया गया। वहीं बिना रीडिंग नोट किए बिल 16 हजार रुपये का बना दिया गया और नहीं जमा करने पर बिजली कनेक्शन काटा जा सकता था। इसलिए 22 अप्रैल को बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद बिजली बिल को ठीक करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया।-मदन लाल, मोहल्ला केशव नगर



--------------

परिवार के एक सदस्य की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। वह बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहा था। इस कारण उसके बिजली कनेक्शन को काट दिया गया। इसके बाद ब्याज सहित बिजली बिल जमा करने के बाद दोबारा कनेक्शन मिल पाया। प्रशासन से अपील है कि बकाया बिजली बिल को प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी आसानी से बिल जमा करवा पाएं।-हेमंत कुमार, मोहल्ला पीरआगा




वर्जन :

बिजली बिल के बकाये के भुगतान के लिए सरकारी विभागों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कई विभागों ने काफी समय से बिल नहीं जमा किया। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू की गई है। इसके तहत उपभोक्ता ब्याज राशि को माफ करवा सकते हैं। बिजली बिल की आसान किस्तें बनवा सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं के बिल नहीं भरने के कारण कनेक्शन काट दिए गए हैं, पहली किस्त जमा करने के बाद दोबारा जोड़ दिए जाएंगे।-जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed