फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government college inspected and checked arrangements

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

Thu, 18 Jul 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 18 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Government college inspected and checked arrangements
फोटो संख्या: 68 राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में महाविद्यालय स्टाफ को संबो​धित करते हुए
महेंद्रगढ़। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के आयुक्त व सचिव मोहम्मद शाइन ने राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में स्टाफ की उपस्थिति, साफ- सफाई, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लासरूम व भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय में छात्राओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं व तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता के बारे में भी पूछताछ की। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर महाविद्यालय संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

प्राचार्य को सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकारी महाविद्यालय में भी छात्राओं को उच्च व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए और जिन भी संसाधनों की आवश्यकता है वे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। लगभग 1 घंटे तक महाविद्यालय के निरीक्षण के उपरांत सचिव ने महाविद्यालय के वनस्पति उद्यान में जामुन का पौधा लगाकर अधिकाधिक पौधरोपण का संदेश दिया व महाविद्यालय सदस्यों की पूर्ण उपस्थिति और कार्यकुशलता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed