फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Goods, cash and jewelery stolen from three houses and a shop

तीन मकानों और एक दुकान से सामान, नकद और जेवर चोरी

Fri, 06 May 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Goods, cash and jewelery stolen from three houses and a shop
सतनाली/कनीना। सतनाली क्षेत्र के गांव जवाहर नगर में बीती रात को चोर दो घरों से आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी समेट ले गए। जबकि कनीना के दौंगड़ा अहीर गांव में बंद मकान में सेंध लगाकर चोर सामान उठा ले गए। कनीना क्षेत्र के ही घनौंदा गांव में परचून की दुकान में चोरी हुई।
विज्ञापन

कनीना के गांव दौंगड़ा अहीर में अज्ञात चोरों ने बंद मकान में सेंध लगाकर नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सामान व नकदी बरामद करने की गुहार लगाई है। पीड़ित कैलाशचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फरीदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। घर पर कोई भी नहीं रहता। सुबह उसे सूचना मिली की उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना के बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा। मंगलवार की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उसके मकान में घुसकर 96 हजार रुपये, एक एलईडी टीवी, एक जोड़ी झुमकी, एक तोला की एक सोने की चैन, 17 ग्राम की एक मंगलसुत्र, 3 साडी, एक थर्मस, एक हाट केश व 1 कंबल को चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में बुधवार रात को अज्ञात चोर परचून की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को 112 पर काल करके चोरी की सूचना दी। गांव खरखड़ा बास निवासी अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने धनौंदा बस स्टैंड पर परचून की दुकान की हुई है। वीरवार सुबह जब वह दुकान पर आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर सामान गायब था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सतनाली के गांव जवाहर नगर में बीती रात को अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण एवं 50 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ली। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात चारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए नकदी व आभूषण बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में जवाहरनगर निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर रात के समय उसके तथा चचेरे भाई देवेंद्र सिंह के मकान से नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। देवेंद्र सिंह के घर से 10 हजार रुपये की नकदी व दो सोने कि अंगूठी तथा करीब 20 हजार रुपये कीमत का अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं उसके मकान से 40 हजार रुपये की नकदी, दो चांदी कि पाजेब सहित करीब 50 हजार रुपये का अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed