फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gold chain snatched from young man talking on phone

Mahendragarh-Narnaul News: फोन पर बात कर रहे युवक की सोने की चेन झपटी

Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gold chain snatched from young man talking on phone
नारनौल। शहर के नीरपुर चौक के पास एक ब्रेजा चालक की सोने की चेन झपट कर गाड़ी सवार बदमाश फरार हो गए। ब्रेजा चालक नीरपुर चौक के पास गाड़ी खड़ी कर फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान पीछे से एक गाड़ी में युवक उतर कर आया और गले से सोने की चेन तोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में रेवाड़ी के योगेश कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को वह अपनी बुआ के लड़के की शादी में रात के करीब साढे़ 9 बजे मंढाना जा रहा था। वह नीरपुर चौक से मंढाना वाले रास्ते पर करीब 400-500 मीटर ही चला था कि उसके भाई का फोन आ गया। इसकी वजह से गाड़ी खड़ी कर फोन पर बात करने लग गया, तभी एक गाड़ी पीछे से आकर रुकी और एक युवक गाड़ी के पास आया। वह कुछ समझ पाता इतनी देर में युवक ने गले से सोने की चेन तोड़ी और भाग गया। इसके बाद वह घबरा गया और शादी में मंढाना चला गया। पुलिस ने ब्रेजा चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed