{"_id":"69c2ddb42f93aaff6303cbf6","slug":"goddess-katyayani-is-mahishasura-mardini-and-a-warrior-joshi-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125048-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिषासुर मर्दिनी व योद्धा हैं देवी कात्यायनी : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिषासुर मर्दिनी व योद्धा हैं देवी कात्यायनी : जोशी
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- माता भूरा भवानी मंदिर में पूजा पाठ करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। महंत शक्ति नाथ महाराज व मंदिर के पुजारी धर्मदत्त जोशी ने बताया कि नवरात्र का छठा दिन (षष्ठी तिथि) मां कात्यायनी की पूजा के लिए समर्पित है जिन्हें महिषासुर मर्दिनी और योद्धा देवी के रूप में जाना जाता है।
मान्यता है कि इनकी पूजा से साहस, आत्मविश्वास, विवाह संबंधी बाधाओं का नाश होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। भक्त इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण कर पूजा करते हैं और मां को शहद का भोग लगाते हैं।
मंगलवार की पूजा में कोलकाता से आई माया देवी सुहासडिया और सत्यनारायण सुहासडिया, सुमित्रा देवी, सुचेता, रमेश शर्मा सपरिवार पूजा में विशेष रूप से शामिल रहे। मंदिर में शहर से महिलाओं का एक जत्था झंडे लेकर माता रानी के जय जयकार करते हुए माता के दरबार में पहुचा।
विज्ञापन
महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि श्रद्धालु महिला भक्तजन मीनू, राजेश, नगीना, मंजू, माया देवी, राजबाला मंदिर में प्रतिदिन सफाई व मंदिर में सजावट में सहयोग करती है। 26 मार्च को शाम 7 बजे महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में महिलाएं गरबा और डांडिया कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। 27 मार्च को माता भूरा भवानी का मेला एवं भंडारा होगा।