फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Girl students can become self-reliant by learning sewing: Principal

सिलाई सीखकर छात्राएं बन सकती हैं आत्मनिर्भर : प्राचार्य

Wed, 08 Jan 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Girl students can become self-reliant by learning sewing: Principal
फोटो संख्या:68- राजकीय महिला महाविद्यालय में ​छात्राओं को  सिंलाई  सिखाती ​शिक्षका-- स्रोत- महा
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 10 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सिलाई का हुनर सीखकर छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका कविता रानी ने बताया कि आज बाजार में कोई भी पोशाक सिलवाने के लिए ऊंची कीमत चुकानी पड़ती है। छात्राएं महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से न केवल अपनी, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक रूप से सहायता कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इससे अपने आपको लाभान्वित करें।
विज्ञापन

कार्यशाला के प्रथम दिन प्रशिक्षक ममता ने सबसे पहले छात्राओं को सिलाई मशीनों को सही तरीके से चलाने की विधि व उनकी देखभाल के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने सिलाई की आधारभूत जानकारियां छात्राओं को दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रो. डॉ मक्खन सिंह, महिला प्रकोष्ठ की सदस्या डॉ. शर्मिला, डॉ. सुमन ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर तरुण लता, वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed